Move to Jagran APP

कांग्रेस ने 48 घंटे को बूथों पर झोंकी ताकत

निकाय चुनाव के लिए 48 घंटे का समय शेष रहते प्रदेश कांग्रेस का वार रूम सक्रिय हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 03:00 AM (IST)
कांग्रेस ने 48 घंटे को बूथों पर झोंकी ताकत
कांग्रेस ने 48 घंटे को बूथों पर झोंकी ताकत

राज्य ब्यूरो, देहरादून

loksabha election banner

निकाय चुनाव के लिए 48 घंटे का समय शेष रहते प्रदेश कांग्रेस का वार रूम सक्रिय हो गया है। अंतिम क्षणों में चुनाव प्रचार को गति देने को फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों को नगर निगमों के महापौर, नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थन में बूथवार सक्रिय किया गया है। पार्टी की ये छोटी-छोटी टीम घर-घर पहुंचकर निकायों में छोटी सरकार के ट्रिपल इंजन के रूप में भाजपा के प्रचार की काट में जुट गई हैं।

निकाय चुनाव के लिए मतदान में महज दो दिन शेष रह गए हैं। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। शहरी मतदाताओं में मोदी असर के साथ ही राज्य में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार की चुनावी रणनीति की काट के लिए वार रूम ने अब खास रणनीति को अंजाम देना शुरू कर दिया है। पार्टी नगर निगमों और नगरपालिकाओं से अधिक से अधिक सीटें हासिल करने को हाथ-पांव मार रही है। इसकी वजह विधानसभा में भाजपा के भारी बहुमत को शहरों में मजबूत उपस्थिति का अहसास कराना है। इसके लिए कांग्रेस का सबसे ज्यादा भरोसा बूथों पर है। बूथों को मजबूत करने के लिए पार्टी ने अनुभवी क्षेत्रीय नेताओं के साथ युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआइ समेत अन्य विभागों-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बूथों में प्रचार को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन स्थित नियंत्रण कक्ष भी वार रूम की योजना को अमलीजामा पहनाने पर नजर रखे हुए है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी का जोर अगले 48 घंटों में बूथों में प्रचार को मजबूत करने पर है। इसके लिए फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को भी जिम्मा सौंपा गया है। भाजपा के ट्रिपल इंजन के औचित्य पर कांग्रेस ने जिस तरह सवाल खड़े किए हैं, मतदाताओं को वह खूब भा रहा है।

---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.