Move to Jagran APP

उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत, जोश में दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता; देखें तस्वीरें

उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का आराघर चौक पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ तमाम विधायक और प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए हुए कार्यकर्ता भी प्रदेश प्रभारी के काफिले के साथ थे।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 03:30 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 03:30 PM (IST)
उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत, जोश में दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता; देखें तस्वीरें
उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत, जोश में दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता।

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का आराघर चौक पर फूलों के साथ भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ तमाम विधायक और प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए हुए कार्यकर्ता भी प्रदेश प्रभारी के काफिले के साथ थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और भीड़ को देखकर देवेंद्र यादव के साथ ही प्रीतम सिंह भी काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल और पदाधिकारी वहां मौजूद रहे। 

loksabha election banner

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस का कार्यक्रम जहां संगठन को मजबूत करना है तो वहीं कार्यकर्ताओं में जोश भर कर उन्हें 2022 के लिए तैयार करना भी है। ऐसे में इसके लिए व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार की जानी है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में युवा प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने जोश भर दिया है इसलिए आगामी होने वाले विधानसभा 2022 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। उनका ये भी कहा है कि प्रदेश प्रभारी के दिए सभी निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने त्रिवेंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा कि कोरोना संकट से निपटने में सरकार नाकाम

 

इस अवसर पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद डॉ. विजेंद्र पाल,पार्षद नींनु सहगल, अर्जुन सोनकर, सोम प्रकाश वाल्मिकी, प्रकाश नेगी, पार्षद मीना बिष्ट, देविका रानी, सविता सोनकर, निखिल कुमार, अमीचंद सोनकर, अजय बेनवाल, मुकेश सोनकर, सुनील बांगा, उदयवीर मल्ल, राजेश चौधरी। 

राजेन्द्र खन्ना, अजय ठाकुर, राहुल शर्मा, दीपा चैहान, देवेन्द्र कौर, तेजेन्द्र, जहांगीर, विवेक चौहान, सौरभ सचदेवा, रवि फूकेला, गुलशन, मुकुंद कुमारी, मोहन सिंह नेगी, सेंकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्त्‍ताओं ने शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री के सामने किया हंगामा, लगया ये आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.