Move to Jagran APP

कांग्रेस तलाश रही अपनों की चुनौती का तोड़

कांग्रेस नगर निगम के 100 वार्डो में पार्षद पद के टिकट आवंटन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी पार्टी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पार्टी के वरिष्ठ लोग रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 03:00 AM (IST)
कांग्रेस तलाश रही अपनों की चुनौती का तोड़
कांग्रेस तलाश रही अपनों की चुनौती का तोड़

जागरण संवाददाता, देहरादून: कांग्रेस नगर निगम के 100 वार्डो में पार्षद पद के टिकट आवंटन के बाद उपजे विवाद का हल तलाशने में जुटी है। महापौर पद के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल, पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व विधायक राजकुमार अपने-अपने स्तर पर रूठे कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। कांग्रेस को शहर के कम से कम दो दर्जन वार्डो में 'अपनों' से ही चुनौती मिल रही है। जिनका पार्टी ने टिकट काटा है। वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनौती दे रहे हैं। जबकि कुछ दूसरी पार्टियों के संपर्क में भी हैं। ऐसे रूठे कांग्रेसियों को मनाने वरिष्ठ कांग्रेसी दिनभर पार्टी कार्यालय में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह आदि ने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बैठक की। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पहली बार नगर निगम में शामिल किए गए बाहरी क्षेत्र के 40 वार्ड में कांग्रेस खुद की स्थिति मजबूत मानकर चल रही है, लेकिन उनकी चिंता शहर के 60 वार्ड हैं। जिनमें कांग्रेस को वर्ष 2013 के चुनाव में मात्र 24 वार्डो में सफलता मिली थी। पार्टी ने पूर्व विधायकों को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के वार्डो की जिम्मेदारी लें और पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करें।

prime article banner

प्रचार समिति ने तय किए मुद्दे

देहरादून: चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने कांग्रेस भवन में चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार की। कहा पार्टी महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के बढ़े दाम को अहम मुद्दा बनाएगी। साथ ही केंद्र सरकार ने देहरादून को स्मार्ट सिटी में शामिल किया, लेकिन साढ़े चार साल में कोई प्रगति नहीं हुई। इसे भी चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। गंगा स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपये की बंदरबाट, दो करोड़ युवकों को प्रतिवर्ष रोजगार का झूठा आश्वासन, जीएसटी से व्यापारी वर्ग में हो रही परेशानी को भी मुद्दा बनाया जाएगा। बैठक में चुनाव प्रचार समिति के सदस्य राजेंद्र शाह, देवेंद्र बुटोला, राजेश चमोली, महेश जोशी, नवीन पयाल, आदर्श सूद आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.