Move to Jagran APP

बाल दिवस पर कांग्रेस ने किया पंडित नेहरू को याद

कांग्रेस ने बाल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और देश के लिए किए गए योगदान को याद दिया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 08:20 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 08:55 PM (IST)
बाल दिवस पर कांग्रेस ने किया पंडित नेहरू को याद
बाल दिवस पर कांग्रेस ने किया पंडित नेहरू को याद

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस ने बाल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और देश के लिए किए गए योगदान को याद दिया। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पंडित नेहरू का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा। आजादी के बाद भी नेहरू प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष और आधुनिक भारत की नींव रखी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महामंत्री गोदावरी थापली, राजेंद्र शाह, अजय सिंह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

उधर, पूर्व विधायक राजकुमार ने भी कांग्रेसजनों के साथ अपने कैंप कार्यालय में पंडित नेहरू जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री बच्चों में खासे लोकप्रिय थे, इसीलिए उन्हें सभी चाचा नेहरू बुलाते थे। उन्होंने देश में एक और प्रेम का संदेश दिया। इस मौके पर पार्षद निखिल, शैलेंद्र, आकाश राणा, उदय वीरमल आदि उपस्थित थे।

एसजीआरआर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बालावाला में बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस शिविर में स्कूली बच्चों को बाल अपराधों और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। सिविल जज नेहा कुशवाहा ने बताया कि संकल्प नशा मुक्ति देवभूमि अभियान के तहत एंटी ड्रग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की ओर से स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी नुक्कड़-नाटक के माध्यम से दी गई। इसके अलावा मानसिक दिव्यांगों के लिए विधिक सेवा योजना की जानकारी दी गई। इसके अलावा शिविर में पोक्सो एक्ट के तहत बाल यौन अपराध, छेड़छाड़ आदि अपराधों व कानून से अवगत कराया गया। 

वहीं, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बालावाला की ओर से बाल दिवस के साथ ही स्कूल का वार्षिकोत्सव भी मनाया गया। इस दौरान सिविल जज नेहा कुशवाहा, विनय मोहन थपलियाल व विजय नौटियाल बतौर अतिथि शामिल हुए। 

उधर, नेताजी संघर्ष समिति के सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर याद किया। समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने कहा कि देश में शांति और भाईचारा कायम रखकर ही हम पंडित नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

सरस्वती होली ब्लेस पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके तहत बच्चों ने फैन्सी ड्रेस, म्यूजिकल रेस, खो-खो, बैडमिंटन, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दर्शायी। राजपुर रोड स्थित साईं इंस्टीट्यूट में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के फैकल्टी मेंबर्स और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। संस्थान की उपाध्यक्ष रानी अरोड़ा ने सभी छात्रों और स्टाफ को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उधर, सर्वो हॉस्पिटैलिटी स्कूल की ओर से प्राथमिक विद्यालय बड़ोवाला में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग और लेखन सामग्री भी वितरित की गई।

बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से बाल दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रेमपुर माफी कौलागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। सोसाइटी की राज्य शाखा के महासचिव डॉ. एम अंसारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां पेश किए। इसके बाद विशेषज्ञों ने बच्चों को थैलीसीमिया रोग की जानकारी दी। उन्होंने इसके लक्षण और बचाव के टिप्स दिए। इस अवसर पर कल्पना बिष्ट, पार्वती पांडे, डॉ. शिफात अंसारी, रूपाली शर्मा, मोहन खत्री आदि उपस्थित थे।

उधर, अपने सपने संस्था की ओर से भी सुभाषनगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव, हिमांशु शर्मा, बद्री विशाल, आकांक्षा नैथानी आदि उपस्थित थे।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय शास्त्री नगर में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए कैंट विधायक हरबंस कपूर ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा के मंडल मंत्री केआर बाबू, स्कूल की प्रधानाध्यापक सुभाषिनी डिमरी, नीरजा गौड़, रेखा डोभाल, पार्षद अर्चना पुंडीर, शुभम नेगी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Children's Day 2019: पुरानी जेल में चाचा नेहरू की बगिया से गुलाब गायब, जानें- इसका इतिहास

उधर, केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी व ओएनजीसी, एफआरआइ, हाथीबड़कला आदि में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। वहीं, राजा राम मोहन राय अकादमी में रन फॉर हैप्पीनेस का आयोजन किया गया। दौड़ स्कूल के मुख्य द्वार से मिलिट्री झील होते हुए ओरियंटल बैंक पर संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें: बचे हुए पन्नों से बच्चों ने बनाईं दौ सौ कॉपियां, पढ़िए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.