Move to Jagran APP

वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का कांग्रेस ने किया विरोध, राज्य सरकार का पुतला फूंका

वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का महानगर कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। कांग्रेसियों ने एस्लेहॉल चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 07:40 PM (IST)
वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का कांग्रेस ने किया विरोध, राज्य सरकार का पुतला फूंका
वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का कांग्रेस ने किया विरोध, राज्य सरकार का पुतला फूंका

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में थोपे गए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का महानगर कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। कांग्रेसियों ने एस्लेहॉल चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्लान को लागू करने से पहले आमजन, व्यापारी और चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से सलाह ली जानी चाहिए थी। 

loksabha election banner

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सुबह करीब 11 बजे महानगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस और एनएसयूआइ के पदाधिकारी-कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद कांग्रेसियों ने विरोध रैली निकाली और एस्लेहॉल चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी। आरोप लगाया कि प्रदेश की पुलिस मनमर्जी पर उतर आइ है। वन-वे ट्रैफिक प्लान से आमजन का जीना दूभर कर दिया है। सरकार के कई विधायक खुलकर इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार चुप्पी साधे हुए है। इस दौरान नारेबाजी करते हुए सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वन-वे ट्रैफिक प्लान को लागू करने से पहले आमजन, व्यापारियों और चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों से सलाह ली जानी चाहिए थी, लेकिन एकतरफा फरमान जारी की पूरे शहर को परेशानी में झोंक दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य जन सरोकार से जुड़े मुद्दों की भी अनदेखी की जा रही है। मसलन व्यापारियों पर कामर्शियल टैक्स, मलिन बस्तियों का नियमतिकरण पट्टा न दिये जाने, ई रिशा के चालान, दून को स्मार्ट सीटी बनाने जैसे अहम मुद्दे पर राज्य सरकार ध्यान नही दे रही है। 

शर्मा ने ये भी कहा कि अगर सरकार का ऐसा ही रवैया रहा तो कांग्रेस का कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगा। इस असवर पर पूर्व विधायक राजकुमार, डॉ आरपी रतूड़ी, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, नवीन जोशी, पीके अग्रवाल, पार्षद नीनू सहगल, डॉ. विजेंद्र पाल सिंह, राजेश शर्मा, डॉ. प्रतिमा सिह, डॉ. अरविंद चौधरी, भरत शर्मा, उदयवीर मल, दीप बोहरा, राजीव पुंज, मुकेश चौहान, नागेश रतूड़ी, नवीन जयसवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: वन-वे रूट ट्रैफिक प्लान: पुलिस की प्रयोगशाला में पब्लिक का निकला तेल

केंद्र सरकार को भी निशाने पर 

वक्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार को भी निशाने पर लिया और आरोप लगाए कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए मोदी सरकार जनभावनाओं को भड़का कर देश में अराजकता माहौल पैदा कर रही है। कहा कि जिन महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद करने का काम किया आज केंद्र सरकार उनके योगदान को भुलाकर देश के सर्व धर्म संभाव को समाप्त करने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: डीआइजी अरुण मोहन जोशी बोले, वन-वे प्लान का कोई और बेहतर विकल्प नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.