Move to Jagran APP

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम के खिलाफ हल्ला-बोल, सरकार की गलत नीतियों को बताया जिम्मेदार

देश में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 03:27 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 03:27 PM (IST)
डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम के खिलाफ हल्ला-बोल, सरकार की गलत नीतियों को बताया जिम्मेदार
डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम के खिलाफ हल्ला-बोल, सरकार की गलत नीतियों को बताया जिम्मेदार।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया है।

loksabha election banner

महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने शुक्रवार को नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत के नेतृत्व मे देहरादून रोड स्थित पेट्रो-डीजल पंप के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार जनता का शोषण कर रही है, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। दाम बढ़ने से हर चीज महंगी होती जा रही है। मोदी सरकार अपने मित्र अंबानी को लाभ पहुचाने के लिए यह कृत्य कर रही है। प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार जनता को लूटने का कोई अवसर नही छोड़ती।

इसका एक उदाहरण नेपाली फार्म वाला टोल प्लाजा है, जिसे नियम विरुद्ध लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है, चाहे वो कोरोना हो या पेट्रोल डीजल हो। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है आने वाले समय में जनता भाजपा को खड़ा सबक सिखाएगी।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज देवराडी, प्रदेश सचिव विजयपाल सिंह रावल, पार्षद मनीष शर्मा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, जयेंद्र रमोला, सुधीर राय, प्यारे लाल जुगरान, पार्षद राधा रमोला, रामकुमार भतौलिया, चंदन सिंह पंवार, सहदेव सिंह राठौर, शोभा भट्ट, रुकम सिंह पोखरियाल, अभिषेक शर्मा, अशोक शर्मा, कमलेश शर्मा, इमरान सैफी, सोनू पांडे, नंद किशोर जाटव, सतेन्द्र पंवार, विक्रम भंडारी, हरिराम आदि मौजूद थे।

उधर, नरेंद्र नगर विधानसभा में जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने रिलाइंस पेट्रोल पंंंप, तपोवन पेट्रोल पंप व शिवपुरी पेट्रोल पम्प पर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अनील रावत, गोविंद प्रसाद रतूड़ी, रघुवीर दवाण, लेखराज भंडारी, राजेश भंडारी, शुभम शर्मा, अभय बिजल्वाण, विकास रयाल, अजय रमोला, संतोष पैन्यूली, विजेंद्र पायल, जयराम सेमवाल, राजन बिष्ट आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.