Move to Jagran APP

टैक्स बढ़ोत्तरी को लेकर नगर निगम खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

हाल ही में 20 प्रतिशत हाउस टैक्स बढ़ाने का कांग्रेसियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। नगर निगम पहुंचे महानगर कांग्रेस के सदस्यों ने टैक्स बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 11:27 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 11:27 AM (IST)
टैक्स बढ़ोत्तरी को लेकर नगर निगम खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
टैक्स बढ़ोत्तरी को लेकर नगर निगम खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

देहरादून, जेएनएन। नगर निगम की ओर से हाल ही में 20 प्रतिशत हाउस टैक्स बढ़ाने का कांग्रेसियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। नगर निगम पहुंचे महानगर कांग्रेस के सदस्यों ने टैक्स बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

loksabha election banner

कांग्रेसियों ने कहा कि पहले सुविधाएं दी जाएं, फिर टैक्स बढ़ाया जाए। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए प्रकरण में उचित निर्णय लेने की मांग की।

नगर निगम देहरादून के नव निर्वाचित बोर्ड को एक माह भी नहीं हुआ कि 20 प्रतिशत हाउस टैक्स बढ़ाने का फैसला कर दिया। हाउस टैक्स बढ़ाने का आदेश जारी होते ही लोगों में इसकी नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

महानगर कांग्रेस ने इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि शहर में सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसे सुविधाओं में सुधार की बजाय टैक्स पर ध्यान दिया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेसियों ने मुख्य नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की। 

कहा कि जल्द हाउस टैक्स बढ़ाने वाले आदेश को रद न किया गया तो लोगों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार कोमल वोहरा, अमित भंडारी, उर्मिला देवी, सुमिता, अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: राफेल पर सीएम ने राहुल पर किया हमला, कांग्रेस बेचैन

यह भी पढ़ें: भाजपाइयों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव धर्माणी बोले, जनता को जुमलेबाजी नहीं; विकास चाहिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.