विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने गांधी स्तंभ पर दिया दो घंटे का धरना

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 01 Oct 2019 03:25 PM (GMT+05:30)

पंचायत राज संशोधन अधिनियम-2019 को कांग्रेस ने अव्यवहारिक बताया है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी स्तंभ पर दो घंटे का धरना दिया।

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने गांधी स्तंभ पर दिया दो घंटे का धरना
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने गांधी स्तंभ पर दिया दो घंटे का धरना

ऋषिकेश, जेएनएन। उत्तराखंड सरकार के पंचायत राज संशोधन अधिनियम-2019 को कांग्रेस ने अव्यवहारिक बताया है। साथ ही कई लोगों को चुनाव लड़ने से वंचित करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी स्तंभ पर दो घंटे तक धरना दिया। 

कार्यक्रम संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार ने पंचायत राज्य संशोधन अधिनियम के जरिए आरक्षण में कई गड़बड़ियां की गई हैं। सरकार ने जानबूझकर इन गलतियों को किया है। कई लोग मनमाने आरक्षण से चुनाव लड़ने से वंचित रह गए हैं। सरकार के इस व्यवहारिक कानून के खिलाफ हम धरना दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर भारत में पंचायतों के माध्यम से ग्राम स्वराज के जनक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्तंभ पर इसीलिए दो घंटे का सामूहिक उपवास कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर विनय सारस्वत, शिव मोहन मिश्र, मुनिकीरेती नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, जय सिंह रावत, जयपाल सिंह जाटव, मदन मोहन शर्मा, विमला रावत, जयेंद्र रमोला, मधु जोशी, राजकुमार अग्रवाल, राकेश सिंह मियां आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: देहरादून में अवैध सब्जी मंडियों के खिलाफ उक्रांद का प्रदर्शन Dehradun News