विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव धर्माणी बोले, जनता को जुमलेबाजी नहीं; विकास चाहिए

By Edited By:
Published: Thu, 13 Dec 2018 08:01 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 12:29 PM (IST)

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि देश की जनता जुमलेबाजी नहीं, बल्कि विकास चाहती है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव धर्माणी बोले, जनता को जुमलेबाजी नहीं; विकास चाहिए
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव धर्माणी बोले, जनता को जुमलेबाजी नहीं; विकास चाहिए

देहरादून, जेएनएन। पछवादून दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि देश की जनता जुमलेबाजी नहीं, बल्कि विकास चाहती है। केंद्र व प्रदेशों में भाजपा की गरीब, किसान, मजदूर विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी जनता ने विधान सभा चुनाव में अपना निर्णय दिया है। 

उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में जीत के बाद कांग्रेस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। देश की जनता विकास के लिए कांग्रेस की ओर देख रही है। लिहाजा प्रत्येक राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव के लिए कमर कसने के साथ ही जनता से जुड़े मसलों पर मुखर होना होगा। 

राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्माणी ने विकासनगर स्थित कांग्रेस के तिलक भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनमें लोक सभा चुनाव को लेकर जोश भरा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ लोक सभा चुनाव की तैयारियां करनी होंगी, जिससे पांचों सीटों पर जीत हासिल की जा सके। 

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संजय जैन ने कहा कि भाजपा ने अपने शासन काल में देश की जनता को तोडऩे का काम किया है। जीएसटी, नोटबंदी को एतिहासिक फैसला करार देने वाली भाजपा के इन फैसलों ने देश की जनता की परेशानियां बढ़ाई हैं। 

कांग्रेस नगर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। कांग्रेस शासन काल में स्वीकृत योजनाओं को साजिश के तहत ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। विकासनगर विधान सभा के लिए स्वीकृत एक दर्जन से अधिक विकास योजनाओं को ठप कर दिया गया है। इससे विकासनगर विधान सभा का विकास अवरुद्ध हो गया है। इसके खिलाफ कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। 

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुंवर पाल ङ्क्षसह, नगर पालिका सभासद लवलेश शर्मा, अभिषेक, इलियास, मुनीर अहमद, सुमनलता, बेलीराम ठाकुर, बलजीत ङ्क्षसह, नौशाद अली, संजीव शर्मा, संतोष नेगी, राजीव शर्मा, डेनी रॉबर्ट, समेंद्र टंडन, सदाकत अली जैदी, दिवाकर, पैट्रिक, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: तीन राज्यों के चुनाव से कांग्रेस में बढ़े मनोबल पर गुटबाजी का साया

यह भी पढ़ें: सहकारी रेशम फेडरेशन की प्रबंध समिति के चुनाव में भाजपा का परचम

यह भी पढ़ें: जनवरी अंत या फरवरी पहले हफ्ते में पांच निकायों के चुनाव संभावित