Move to Jagran APP

Uttarakhand Politics: उत्‍तराखंड में निकाय चुनाव की लड़ाई को रूपरेखा बना रही कांग्रेस

Uttarakhand Politics कांग्रेस प्रदेश में निकाय चुनाव की लड़ाई के लिए रूपरेखा बना रही है। कांग्रेस के लिए करो या मरो के अंदाज में निकाय चुनाव का समर होगा। कांग्रेस की महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 03:09 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 03:09 PM (IST)
Uttarakhand Politics: उत्‍तराखंड में निकाय चुनाव की लड़ाई को रूपरेखा बना रही कांग्रेस
Uttarakhand Politics: प्रदेश में निकाय चुनाव को कांग्रेस करो या मरो के अंदाज में लड़ेगी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून : Uttarakhand Politics:  प्रदेश में निकाय चुनाव को कांग्रेस करो या मरो के अंदाज में लड़ेगी। सत्तारूढ़ दल भाजपा को हराने के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टी संघर्ष की रूपरेखा तैयार कर रही है।

loksabha election banner

अगले माह से सरकार को घेरने के लिए पार्टी कार्यकर्त्ता सड़कों पर उतरेंगे। बुधवार से प्रदेशभर में महंगाई पर चर्चा का प्रदेशव्यापी अभियान प्रारंभ होगा।

प्रदेश में पांचवीं विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पराजय मिलने के बाद कांग्रेस के सामने अस्तित्व बचाने का संकट उत्पन्न हो गया है। भाजपा ने मिथक तोड़कर लगातार दूसरी बार सत्ता प्राप्त की, वहीं कांग्रेस को बड़ी हार मिली।

इस झटके से उबरने के लिए प्रमुख विपक्षी दल निकाय चुनाव को बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने और जनता में पैठ मजबूत करने को लंबे आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

फीडबैक ले रहे हैं माहरा-आर्य

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर विभिन्न जिलों में दौरा कर चुके हैं। पार्टी के विधायकों के साथ ही विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों से फीडबैक लिया जा रहा है।

निकाय चुनाव में परचम लहराने के लिए जन मुद्दों को लेकर अगले माह से लंबा आंदोलन छेड़ा जाएगा। पार्टी अपनी संघर्षशील छवि जनता के बीच बनाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी का कहना है कि आंदोलन कार्यक्रम को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।

माहरा दिल्ली पहुंचे

पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर महंगाई के मुद्दे पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों को निशाने पर लिया जाएगा। बीती पांच अगस्त को दिल्ली समेत देशव्यापी प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी नेतृत्व महंगाई को सरकार के विरुद्ध बड़े हथियार के रूप में देख रहा है।

दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस के सभी प्रदेश अध्यक्षों की बैठक होगी। बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली में 28 अगस्त को महंगाई के विरुद्ध पार्टी प्रदर्शन करने जा रही है। इसमें प्रदेश कांग्रेस की भूमिका पर माहरा अपना पक्ष रखेंगे।

महंगाई पर चर्चा से बनाया जा रहा वातावरण

इसके साथ ही पार्टी बुधवार से पांच दिनी महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसमें चाय की दुकानों, गली, मुहल्लों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर महंगाई पर जनता के बीच चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य 28 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन के लिए वातावरण निर्माण है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी की सभी जिला इकाइयों को इस कार्यक्रम को व्यापक रूप देने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में भाजपा संगठन की कमान मदन कौशिक से लेकर महेंद्र भट्ट को सौंपने के निहितार्थ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.