Move to Jagran APP

शक्ति प्रदर्शन कर दिनेश अग्रवाल ने दिखाया दम

कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल के नामांकन जुलूस में कांग्रेसियों ने विपक्षियों को दमखम दिखाया। हजारों समर्थकों के साथ दिनेश अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 08:07 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 08:07 PM (IST)
शक्ति प्रदर्शन कर दिनेश अग्रवाल ने दिखाया दम
शक्ति प्रदर्शन कर दिनेश अग्रवाल ने दिखाया दम

जागरण संवाददाता, देहरादून: कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल के नामांकन जुलूस में भारी भीड़ जुटाकर कांग्रेस ने विरोधी दलों को दमखम दिखाया। कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन के जरिये यह भी जता दिया कि पार्षद पद के टिकट बंटवारे में कुछ जगहों पर विवाद भी हुआ, लेकिन चुनाव को लेकर कांग्रेसी दिनेश अग्रवाल के साथ खड़े हैं।

loksabha election banner

राजपुर रोड स्थित राजीव गांधी भवन में सुबह साढ़े नौ बजे से ही पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सबसे पहले महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पहुंचे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके क्षेत्र में पार्टी के प्रति आमजन की राय का फीडबैक लिया। 10:30 बजे तक कांग्रेस भवन पदाधिकारी एवं कार्यकताओं से भर गया। 11 बजे जैसे ही महापौर पद के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल कांग्रेस भवन पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआइ ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान दर्जनों युवा ढोल-नगाड़े पर खूब थिरके। कई महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी का झंडा एवं बैनर हाथ में लेकर दिनेश अग्रवाल के समर्थन में नारेबाजी की। ठीक साढ़े 11 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भी जोरदार स्वागत किया। करीब 45 मिनट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आपस में मंत्रणा की और कार्यकर्ताओं को शक्ति प्रदर्शन का यात्रा रूट प्लान समझाया। 12.15 बजे दिनेश अग्रवाल, प्रीतम सिंह व पूर्व विधायक राजकुमार ने मुख्यालय में स्थित राजीव गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद साढ़े बारह बजे कांग्रेसियों का हुजूम नामांकन के लिए कांग्रेस भवन से निकाला। महापौर पद के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल के साथ करीब दो दर्जन पार्षद पद के उम्मीदवार भी शक्ति प्रदर्शन में साथ चले।

कांग्रेस का काफिला घंटाघर से होते हुए दर्शनलाल चौक पहुंचा। चौक पर पहले से ही तैनात पुलिस ने तहसील चौक की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसियों का काफिला आगे बढ़ा और डेढ़ बजे नगर निगम के सामने पहुंचा। यहां सैंकड़ों कांग्रेसी पहले से ही मौजूद थे। जिससे नगर निगम के मुख्य गेट पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व प्रत्याशी प्रभुलाल बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, महेश जोशी, संग्राम सिंह पुंडीर, श्याम सिंह चौहान, विकास नेगी, सौरभ ममगाई आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.