Move to Jagran APP

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भारत बंद पूर्ण सफल रहने का किया दावा

कांग्रेस नेताओं ने जनता को बंद को सफल बनाने पर बधाई दी। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य भर की जनता व कांग्रेस जनों को आज के किसानों के सवाल पर आयोजित एक दिवसीय बंद की सफलता पर हार्दिक बधाई दी है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 04:34 PM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 04:34 PM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भारत बंद पूर्ण सफल रहने का किया दावा
कांग्रेस नेताओं ने जनता को बंद को सफल बनाने पर बधाई दी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस नेताओं ने जनता को बंद को सफल बनाने पर बधाई दी। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य भर की जनता व कांग्रेस जनों को आज के किसानों के सवाल पर आयोजित एक दिवसीय बंद की सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से उक्त बयान को जारी करते हुए पार्टी महामंत्री संगठन विजय सारस्वत और नवीन जोशी वह पार्टी उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राज्य भर के कांग्रेस जनों को खास तौर पर बधाई देते हुए कहा है कि आज का बंद हर मायने में ऐतिहासिक रहा। उन्होंने कहा जहां देहरादून में स्वयं प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने सड़क पर उतरकर बंद को कामयाब बनाया,  वहीं राज्य के तमाम 13 जनपदों से कांग्रेस मुख्यालय में आ रही खबरों से यह स्पष्ट हुआ है कि राज्य के अधिकांश भागों में बंद का व्यापक असर रहा है। उन्होंने कहा कि यद्यपि राज्य की भाजपा सरकार ने पुलिस बल के दम पर बंद को विफल बनाने की कोशिश की परंतु किसानों की लगातार हो रही उपेक्षा और दमन से आहत तमाम व्यापारिक संगठनों और राजनीतिक दलों के सामूहिक प्रयास से इस बंद को ऐतिहासिक सफलता मिली।

prime article banner

कांग्रेस नेताओं विजय सारस्वत धीरेंद्र प्रताप और नवीन जोशी ने त्रिवेंद्र रावत सरकार पर किसानों के दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और जब तक यह काले कानून वापस नहीं लिए जाएंगे किसानों के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस जन सरकार की चूल्हे हिला देंगे।

 यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम हरीश रावत ने जेपी नड्डा के दौरे पर कसा तंज, कहा- उत्तराखंड को भूले, भाजपा को दे गए टोटके दे

आज घंटाघर पर कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज के बंद की अपने साथी नेताओं के साथ समीक्षा की और कहा कि जिस उत्साह से आज कांग्रेसजनों ने बंद में बढ़ चढ़कर भाग लिया है उससे साबित हो गया कि संगठित कांग्रेस  राज्य में किसी भी प्रकार की जनता के दमन को बर्दाश्त नहीं करेगी और जनता की रक्षा हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इन नेताओं ने आज के बंद की सफलता को राज्य की भाजपा सरकार के लिए वर्ष 2022 के चुनाव में खतरे की घंटी बताया।

यह भी पढ़ें: LIVE Bharat Bandh in Uttarakhand: किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने लगाया जाम, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.