Move to Jagran APP

दिग्विजय ने साधा भाजपा पर निशाना

लव जिहाद को लेकर चल रही सियासी बहस और उत्तराखंड में इससे संबंधित कानूनों से उपजे अंतरविरोध के मसले पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी मैदान में कूदे हैं। इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए उस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप जड़ा है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 06:50 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 06:50 AM (IST)
दिग्विजय ने साधा भाजपा पर निशाना
इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए उस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप जड़ा है।

देहरादून, राज्य ब्यूरो।  लव जिहाद को लेकर चल रही सियासी बहस और उत्तराखंड में इससे संबंधित कानूनों से उपजे अंतरविरोध के मसले पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी मैदान में कूदे हैं। इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए उस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप जड़ा है। साथ ही यह भी कहा है कि जनता को मूर्ख बनाने के लिए भाजपा कानून लाने की बात कह रही है।

loksabha election banner

उत्तराखंड में धर्म स्वतंत्रता कानून लागू है, जिसे दो वर्ष पहले मौजूदा भाजपा सरकार ने ही बनाया था। इसके मुताबिक राज्य में जबरन, प्रलोभन, जानबूझकर विवाह या गुप्त एजेंडे के जरिये धर्म परिवर्तन गैरजमानती अपराध है। इसमें एक से पांच साल तक की सजा का प्रविधान है। इस बीच लव जिहाद को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को तब घेरना शुरू किया, जब टिहरी जिले के प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी ने अंतरधार्मिक विवाह योजना के संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की। हालांकि, यह कानून भी पहले से लागू है और इसके तहत अंतरजातीय व अंतरधार्मिक विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए राशि देने का प्रविधान है।

यह भी पढ़ें: आप की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बोलीं, भाजपा-कांग्रेस ने सिर्फ जनता को ठगा है

विपक्ष ने इन दोनों कानूनों के अंतरविरोध के मद्देनजर भाजपा को निशाने पर लिया हुआ है। हालांकि, मुख्यमंत्री साफ कर चुके हैं कि धर्म परिवर्तन के लिए छल प्रपंच या छद्म तरीके से विवाह के मामलों में सरकार सख्ती बरतेगी। इसके साथ ही अंतरधार्मिक विवाह को प्रोत्साहन देने के कानून में भी संशोधन किया जाएगा। बावजूद इसके भाजपा के खिलाफ विपक्ष के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे। इंटरनेट मीडिया पर भी यह मसला चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने टिहरी के प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी की ओर से जारी प्रेसनोट की प्रति के साथ ट्वीट किया कि देश में लव जिहाद के खिलाफ कानून और उत्तराखंड में प्रोत्साहन। भाजपा का दोगला चरित्र। इस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रीट्वीट किया कि यही भाजपा का दोहरा चरित्र है। जो भाजपा नेता तथाकथित लव जिहाद करते हैं, उन्हें भाजपा पदों से सम्मानित करती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश से मिले हरक सिंह रावत, कई मुद्दों पर चर्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.