Move to Jagran APP

कांग्रेस ने हर जगह दी कांटे की टक्कर: प्रीतम सिंह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कम संसाधनों के बावजूद कांग्रेस ने हर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की और भाजपा को कांटे की टक्कर पर ला खड़ा किया।

By Edited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 11:44 AM (IST)
कांग्रेस ने हर जगह दी कांटे की टक्कर: प्रीतम सिंह
कांग्रेस ने हर जगह दी कांटे की टक्कर: प्रीतम सिंह

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने निकाय चुनावों को लेकर सभी मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कम संसाधनों के बावजूद कांग्रेस ने हर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की और भाजपा को कांटे की टक्कर पर ला खड़ा किया। कांग्रेस ने भाजपा की एकतरफा जीत के भ्रम को तोड़ने का भी काम किया है।

loksabha election banner

निकाय चुनावों के नतीजे व रुझान आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते समय में कांग्रेस जिस विकट परिस्थितियों से गुजरी है, उसे देखते हुए कांग्रेस को मुस्तैदी से खड़ा करने की बड़ी चुनौती थी। कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन से यह साफ कर दिया है कि पार्टी किसी भी चुनौती से सामना करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि जिन परिस्थितियों में कांग्रेस का जिम्मा उन्हें मिला था, उन्होंने प्राथमिकता के साथ कांग्रेस को मजबूती से खड़ा करने का काम किया।

अध्यक्ष होने के नाते सभी से सहयोग का काम किया है। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं ने जिस एकजुटता से काम किया, उसके लिए वह सभी को सेल्यूट करते हैं। उन्होंने भाजपा पर प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह दो से तीन बार रिकाउंटिंग कराई गई, वह सीधे नियमों का उल्लंघन था। निर्वाचन आयोग ने भी सरकार की कठपुतली की तरह काम किया है।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा का पांच निगमों पर कब्जा, दून में सुनील उनियाल गामा विजयी

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड निकाय चुनाव: छोटी सरकार चुनने को 69.78 फीसद हुआ मतदान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.