जेएनयू की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
जेएनयू में छात्रों से मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। इसमें सभी विधायक व पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।
देहरादून, जेएनएन। जेएनयू में छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में सभी विधायक व पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।
कैंडल मार्च गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुआ। इससे पहले पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा व उससे जुड़े तमाम संगठन देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की चरणबद्ध साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व मत भिन्नता का सम्मान होता है, लेकिन आरएसएस व भाजपा चाहते हैं कि देश में केवल उनकी विचारधारा ही जीवित रहे। बाकी किसी और विचारधारा के लिए कोई गुंजाइश ना रहे।
उन्होंने कहा कि हिंसा के जरिये भाजपा सरकार देश के युवाओं व विद्यार्थियों की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन काग्रेस दमन को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि दमन का जवाब महात्मा गाधी के अहिंसा के रास्ते से दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि केंद्र सरकार देश में बेरोजगारी, महंगाई, लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था से जनता का ध्यान भटकाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है और जेएनयू का प्रकरण भी इसी का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: जेएनयू में छात्रों से मारपीट पर दून में उबाल, केंद्र सरकार का पुतला फूंका Dehradun News
कैंडल मार्च में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान अहमद, विधायक आदेश चौहान, विधायक मनोज रावत, एआइसीसी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकात धस्माना, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, जिला परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, त्रिलोक सजवाण आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: प्रदेश में तीसरी ताकत के रूप में उभरेगी शिवसेना: गौरव कुमार