Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह की आमदनी घटी, संपत्ति 1.28 करोड़ बढ़ी

लोकसभा चुनाव में टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह व उनकी पत्नी अनीता सिंह के पास 9.38 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 10:07 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 10:07 AM (IST)
कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह की आमदनी घटी, संपत्ति 1.28 करोड़ बढ़ी
कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह की आमदनी घटी, संपत्ति 1.28 करोड़ बढ़ी

देहरादून, जेएनएन। टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह व उनकी पत्नी अनीता सिंह के पास 9.38 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद अब तक उनकी संपत्ति में 1.28 करोड़ रुपये का इजाफा भी हो चुका है। हालांकि, वर्ष 2017 के नामांकन में दाखिल उनके आयकर रिटर्न में जो सालाना आय दर्शायी गई थी, उसके मुकाबले अब उनकी आमदनी में 5.95 लाख रुपये की कमी आई है।

loksabha election banner

वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान उन्होंने आयकर रिटर्न में सालाना आय 20 लाख, 46 हजार, 147 रुपये दिखाई थी, जबकि अब यह आय 14 लाख, 50 हजार, 375 रुपये हो गई है। उनकी पत्नी की आमदनी में 3.21 लाख रुपये का इजाफा जरूर हुआ है। प्रीतम सिंह व उनकी पत्नी अनीता सिंह की साझा संपत्ति पर 46 लाख, 39 हजार, 372 रुपये का कर्ज भी है।

प्रीतम सिंह के नाम पर पजेरो कार भी है, जिसका वर्तमान मूल्य नौ लाख रुपये दिखाया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी व उनकी पत्नी के नाम पर भूमि व भवन भी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में है।

प्रीतम सिंह का संक्षिप्त परिचय

  • उम्र, 60 वर्ष
  • शिक्षा, एलएलबी
  • आजीविका, सरकारी वेतन, किराया, ब्याज व कृषि से आय।

संपत्ति का विवरण

  • बैंक जमा व अन्य निवेश (रु.में)
  • स्वयं 1.21 करोड़, पत्नी के पास 1.06 करोड़, पारिवारिक 3.60 लाख

आभूषण

  • स्वयं के पास 250 ग्राम सोना पत्नी के पास 2244 ग्राम सोना 

वाहन

  • पजेरो, 9,00000

कुल चल संपत्ति

  • 1.39 करोड़, 1.58 करोड़ रुपये

 अचल संपत्ति का विवरण

  • खुद की 4.27, पत्नी की 2.13 करोड़
  • कुल चल-अचल संपत्ति
  • खुद की 5.67 खुद की 3.71 करोड़

सोशल मीडिया अकाउंट भी

  • कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उनका फेसबुक के अलावा ट्वीटर अकाउंट भी है।

 यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: राहुल के वीटो ने किया हरीश रावत का रास्ता साफ

 यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड के 106 वर्षीय गिरधारी को जुबानी याद है सौ साल की कहानी

यह भी पढ़ें: लोकसभ चुनाव: उत्तराखंड में क्लीन स्वीप की हैट्रिक पर नजर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.