विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- अस्पतालों की खराब हालत से नहीं है कोई लेना-देना

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Thu, 06 May 2021 05:12 PM (IST)

प्रदेशभर में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक बार फिर भाजपा सरकार को आड़े ...और पढ़ें

कांग्रेस ने सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- अस्पतालों की खराब हालत से नहीं है कोई लेना-देना।
कांग्रेस ने सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- अस्पतालों की खराब हालत से नहीं है कोई लेना-देना।

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेशभर में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक बार फिर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की वर्तमान स्थिति बेहद खराब है, लेकिन मौजूदा सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। अस्पतालों में लगातार बढ़ते मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं, समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल रही, दवाइयों की भी कमी है। जिन लोगों ने 2017 के चुनाव प्रचंड बहुमत देकर उन्हें सत्ता में बैठाया था। आज उन लोगों के साथ खड़ा होने के बजाए सरकार उनके साथ विश्वासघात करने जैसा काम कर रही है। 

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने राजपुर रोड पर सांकेतिक उपवास किया। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा, राज्य में अस्पतालों के मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार को अस्पतालों की तरफ ध्यान देने जरूरत है। उन्होंने बताया कि रुडकी जिले के एक अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने के कारण पांच लोगों की मौत ने सरकार की पोल खोलने का काम किया है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। 

वहीं, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सरकार को स्मार्ट सिटी का जो बजट मिला है, उस बजट को हेल्थ सिस्टम में खर्च करने की आवश्यकता है। इस समय की जरूरत जनहानि को रोकना है। शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां एक ओर आमजन कोरोना महामारी से पीड़ित है। वहीं, दूसरी ओर सरकार राज्य बिजली, पानी के दामों में वृद्धि कर लोगों के घावों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।  

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कोरोना पर काबू पाने में सरकार फेल साबित हो गई है। उन्होंने कहा, सरकारी अस्पतालों में पीने के से लेकर कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं है। उपवास कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, संजय किशोर, गौरव चौधरी, कमर खान ताबी, अर्जुन सोनकर, रमेश कुमार मंगू, मुकेष सोनकर, पुनीत कुमार, सुभाष धस्माना, सिद्धार्थ वर्मा, भरत शर्मा राजकुमार यादव, शशि पंकज गुसाईं, सेंकी आदि सम्मलित थे।

यह भी पढ़ें- प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा- हरिद्वार महाकुंभ से उत्तर भारत में हुआ कोरोना विस्फोट

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें