Move to Jagran APP

समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी

कांग्रेस ने सूबे की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं आपदा प्रबंधन में लापरवाही डेंगू समेत तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने विपक्ष के नेताओँ के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया।

By BhanuEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 02:03 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 04:37 PM (IST)
समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी
समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस ने सूबे की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन में लापरवाही, डेंगू समेत तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर विपक्ष के नेताओं के खिलाफ सीबीआइ, ईडी का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी गांधी पार्क में इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दैवीय आपदा से भारी जन-धन हानि हुई, लेकिन सरकार आपदा प्रबंधन में फेल रही। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास आपदा प्रबंधन विभाग होने के बाद भी राहत कार्यो में जबरदस्त लापरवाही हुई है। 

कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। राजधानी में डेंगू महामारी बन चुका है। डॉक्टर तक की मौत हो गई है, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री खामोश हैं। ये तो ऐसे हैं कि रोम जल रहा था और नीरो बंसी बजा रहा था। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सीबीआइ, ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का एजेंडा जनता का ध्यान स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से भटकाकर धर्म संप्रदाय के नाम पर लड़ाने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस जन-जन तक जाकर जन विरोधी नीतियों के बारे में बताएगी।

यह भी पढ़ें: केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस के जगह-जगह प्रदर्शन Dehradun News

कार्यक्रम का संचालन सूर्यकांत धस्माना ने किया। इस दौरान विधायक ममता राकेश एवं मनोज रावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय, अम्बरीश कुमार, राजकुमार, रामयश सिंह, महेश जोशी, ताहिर अली, जय सिंह गौतम, राजेश पांडे, भरत शर्मा, दीवान सिंह तोमर, संतोष चौहान आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने कहा, कांग्रेस के आरोप बौखलाहट और खौफ का नतीजा

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

कांग्रेस की ओर से प्रदेश सरकार पर पंचायत चुनाव, आपदा व सीबीआइ के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने इन आरोपों को निराधार, असत्य व काल्पनिक करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत पंचायत चुनाव कराना चाहती है। इसके लिए वह पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन को लेकर सवाल उठाने वाली कांग्रेस यह बताए कि उसके नेताओं ने कितने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ कार्रवाई हुई तो प्रदेश में आंदोलन करेगी कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.