Move to Jagran APP

पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेसियों ने उड़ाए काले गुब्बारे, जोगीवाला में महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार

पीएम मोदी के दून आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया और काले गुब्बारे उड़ाए। जोगीवाला में विरोध कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

By BhanuEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 01:12 PM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 01:12 PM (IST)
पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेसियों ने उड़ाए काले गुब्बारे, जोगीवाला में महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार
पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेसियों ने उड़ाए काले गुब्बारे, जोगीवाला में महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार

देहरादून, [जेएनएन]: पीएम मोदी के दून आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने काले गुब्बारे भी उड़ाए। साथ ही पीएम पर सवाल दागकर उनके जवाब मांगे। वहीं, रायपुर में इन्वेस्टर समिट के आयोजन स्थल की तरफ विरोध करने जा रही महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जोगीवाला चौक पर गिरफ्तार कर लिया। 

loksabha election banner

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह से ही गांधी पार्क के समक्ष कांग्रेसियं का धरनास्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि वह गंगा की धरती दून आएं तो उन्हें जनता के सामने साफ करना होगा कि राफेल डील में उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की।   

कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मोदी केवल जुमलेबाजी से देश को गुमराह का रहे हैं। पूर्व मंत्री गणेश गोदियाल ने कहा कि मोदी राफेल सौदे के बारे में कांग्रेस के सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं।

इस मौके पर कांगेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छू रही कीमतों का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि डॉलर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में रोज गिर रही हैं। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि मोदी सरकार सोची समझी साजिश के तहत उत्तराखंड की भोली ग्रामीण जनता की जमीन बड़े उधमियों को देने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को चेताया कि पहाडों में बेहद कम दामों में उद्यमी जमीन खरीद लेगें और उसके बाद वहां उद्योग लगाने के बजाय होटल खोल देंगे। इन होटल में हमारे यूथ को नौकर बनकर काम करना होगा। जमीन के मालिक को नौकरी नही मिलेगी, बल्कि नौकर बनाया जायेगा। गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे उड़ाकर पीएम मोदी का विरोध किया। 

सभा को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, पूर्व विधायक विजयपाल, राजकुमार, गरिमा दसोनी ,पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट आदि ने संबोधित किया।

वहीं, रायपुर कूच करती महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जोगीवाला में रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। ये कार्यकर्ता रायपुर की तरफ कूच कर रहीं थी। पुलिस के रोकने पर वे धरने पर बैठ गईं। इससे राजमार्ग पर जाम भी लग रहा। बाद में पुलिस ने विरोध करने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

यह भी पढ़ें: चकराता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर फूंका केंद्र सरकार का पुतला 

यह भी पढ़ें: बढ़ी महंगाई से जनता हो चुकी है त्रस्त: अनुग्रह नारायण सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.