Move to Jagran APP

स्थानीय निकायों में सीमा विस्तार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

स्थानीय निकायों में सीमा विस्तार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून समेत विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 07 Dec 2017 01:15 PM (IST)Updated: Thu, 07 Dec 2017 10:37 PM (IST)
स्थानीय निकायों में सीमा विस्तार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
स्थानीय निकायों में सीमा विस्तार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून, [जेएनएन]: स्थानीय निकायों में सीमा विस्तार के विरोध में कांग्रेस  प्रदेश सरकार को सड़क से सदन तक घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर समेत विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। 

loksabha election banner

देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार तानाशही शासन कर रही है।  जिसे कोंग्रेस कतई बर्दाश्त नही करेगी। सरकार ग्राम पंचायतो को खत्म करना चाहती है। 

इस दौरान पूर्व विधायक हीरा सिंह बिस्ट, पार्षद नीनू सहगल, कांग्रेस नेता  सूर्यकांत धस्माना आदि वक्ताओं ने विचार रखे। उत्तरकाशी में नगरपालिका के विस्तारीकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी आशीष चौहान को ज्ञापन दिया।  

देवप्रयाग नगर पालिका में आसपास के गावों को शामिल करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि ग्रामीण पालिका में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनसुनी कर रही है। पालिका में शामिल होने से ग्रामीणों का नुकसान होगा। इससे उनके अधिकारों पर असर पड़ेगा। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्क्ष सूरज राणा अदि मौजूद रहे।

बागेश्वर नगर पालिका के नए परिसीमन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।  इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को त्यागपत्र दे देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल आदि शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में दो राजधानी का पुरजोर विरोध करूंगा: किशोर

यह भी पढ़ें: गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का वादा जल्द होगा पूरा

यह भी पढ़ें: यूपी में योगी हुए पास, उत्तराखंड में अब त्रिवेंद्र की परीक्षा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.