Move to Jagran APP

कांग्रेस ने भाजपा विधायक पर लगाया लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप Dehradun News

कांग्रेस ने यमकेश्वर की भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी पर लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप लगाया है। साथ ही उप जिलाधिकारी डोईवाला में ज्ञापन सौंपा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 12:13 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 12:13 PM (IST)
कांग्रेस ने भाजपा विधायक पर लगाया लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप Dehradun News
कांग्रेस ने भाजपा विधायक पर लगाया लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप Dehradun News

डोईवाला(देहरादून), जेएनएन। कांग्रेस ने यमकेश्वर की भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी पर लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी डोईवाला में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि विधायक एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जबकि कुछ समय पहले दिल्ली से वापस लौटी थीं।   

loksabha election banner

कांग्रेस के परवादून जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले विधायक ऋतु खंडूड़ी बिना अनुमति डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुई। जबकि वह कुछ समय पहले ही दिल्ली से वापस उत्तराखंड पहुंची थी। यह लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन हैं। गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज नौटियाल ने कहा कि एक तरफ सरकार कांग्रेस के टिहरी जिलाध्यक्ष पर क्वारंटाइन सेंटर में जरूरतमंदों को केले बांटने पर मुकदमा दर्ज कर रही है। ऐसे में भाजपा विधायक जो दिल्ली से आकर अपने जिले और दूसरे जिले में खुलेआम घूम रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह खत्री, कमल अरोड़ा आदि शामिल थे।

भाजपा नेता के खिलाफ एसडीएम ने कराया मुकदमा

लक्ष्मण झूला पुलिस ने एसडीएम यमकेश्वर की तहरीर पर भाजपा नेता और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पर प्रशासन के खिलाफ अपशब्द और बेबुनियाद आरोप लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। लक्ष्मण के थानाध्यक्ष राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि यमकेश्वर के एसडीएम श्याम सिंह राणा ने तहरीर देकर अवगत कराया था कि एक व्यक्ति जो खुद को बृजेश चतुर्वेदी बता रहा है। वह स्थानीय प्रशासन के खिलाफ अपशब्द बोल रहा है।

यह भी पढ़ें: स्पीक अप इंडिया कार्यक्रम के जरिये बोले कांग्रेसी, गरीबों को मिले दस हजार रुपये

साथ ही उस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर भी बेबुनियादी पोस्ट वायरल की है, जिसमें क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों को भी जेल में होना बताया है। यह लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन है। एसडीएम ने तहरीर पर पुलिस ने आरोपित बृजेश चतुर्वेदी के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, महामारी से नहीं लड़ सकती पिंजरे में बंद सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.