राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जवान की शहादत पर जताया दुख
राज्यपाल डॉ. कृष्ण कात पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नागालैंड में चार कुमाऊं रेजीमेंट के जवान योगेश परगाई की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
By Edited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 05:22 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, देहरादून: राज्यपाल डॉ. कृष्ण कात पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नागालैंड में चार कुमाऊं रेजीमेंट के जवान योगेश परगाई की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने शहीद की आत्मा की शाति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि शहीद योगेश ने राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है। राज्य सरकार शहीद के परिवारजनों का हर संभव सहयोग करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें