निर्माणाधीन आश्रम का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मजदूर की हालत गंभीर
रायवाला के हरिपुरकलां में निर्माणाधीन आश्रम का लिंटर गिरने से वहां काम कर रहा मजदूर मलबे में दब गया। मौके पर पहुंची रायवाला पुलिस ने मजदूर को किसी तरह बाहर निकाला और उसे आपातकालीन चिकित्सा वाहन की मदद से राजकीय अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया।
संवाद सूत्र, रायवाला। हरिपुरकलां में एक निर्माणाधीन आश्रम के भवन का ङ्क्षलटर गिरने से वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस ने दोनों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि घायल मजदूर का हरिद्वार स्थित जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार सुबह हिमालयन कालोनी हरिपुरकलां सप्तऋषि में जिला बॉर्डर के पास की है। रायवाला के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि बाबा गरीब नाथ आश्रम में निर्माणाधीन सीढ़ी का लिंटर गिरने से हादसा हुआ। तत्काल जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने खुद रेस्क्यू अभियान का संचालन किया। इस कार्य में एक दर्जन से अधिक सिपाही जुटे रहे। दोनों घायलों को 108 की मदद से हरिद्वार अस्पताल ले जाया गया। जहां राजू भाई (45) पुत्र खीमजी भाई निवासी पोरबंदर जिला पोरबंदर गुजरात की मौत हो गयी। जबकि सुभाष (35) निवासी दिल्ली को काफी चोटें आई है। घायल का इलाज राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
गंगा किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद
आस्था पथ गंगा किनारे एक युवक का पुलिस ने शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए एम्स की मोर्चरी में रखा गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आस्था पथ योगा रिट्रीट के समीप गंगा किनारे एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला। आसपास थाना क्षेत्र और वहां रह रहे नागरिकों से मृतक के बारे में पूछताछ की गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है। उसके चेहरे पर रगड़ के निशान हैं। शव एक दिन पुराना है। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक एम्स की मोर्चरी में रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें- टिहरी के घनसाली में मलबा आने से दो मजदूर जिंदा दफन
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें