Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल थामेंगे भाजपा का दामन

आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कोठियाल ने हाल में आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में अजय कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 02:17 PM (IST)
उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल थामेंगे भाजपा का दामन
भाजपा में शामिल हो सकते हैं कर्नल अजय कोठियाल

राज्य ब्यूरो, देहरादून: विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) मंगलवार शाम को भाजपा का दामन थामेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने इसकी पुष्टि की।

loksabha election banner

जून 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण में कर्नल कोठियाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सेवानिवृत्ति के बाद वह युवाओं को सेना में भर्ती के मद्देनजर प्रशिक्षण देने में जुट गए। इस कड़ी में वह विभिन्न जिलों में शिविरों का आयोजन करते आ रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव से पहले कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। आप ने राज्य विधानसभा की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसके किसी भी प्रत्याशी को सफलता नहीं मिल पाई। कर्नल कोठियाल और उनके समर्थकों ने हाल में ही आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था।

इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक समेत अन्य नेताओं के साथ दो बार की वार्ता के बाद कर्नल कोठियाल ने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने पर सहमति जता दी। अब वह मंगलवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है।

अब आज भेजा जाएगा पैनल

उत्तराखंड से रिक्त हो रही राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा अब मंगलवार को दावेदारों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। पहले यह सोमवार को भेजा जाना था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार सोमवार को चम्पावत में व्यस्तता के कारण पैनल नहीं भेजा सका। अब आठ से 10 दावेदारों के नाम का पैनल मंगलवार को भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.