यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM त्रिवेंद्र रावत 15 फरवरी से करेंगे इन जिलों में की गई घोषणाओं की समीक्षा, जानिए
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 15 फरवरी से विकास कार्यों की समीक्षा समीक्षा करेंगे। सीएम नौ जिलों की 37 विधानसभाओं में ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 15 फरवरी से विकास कार्यों की समीक्षा समीक्षा करेंगे। सीएम नौ जिलों की 37 विधानसभाओं में की गई उनकी घोषणाओं के बारे में विस्तार से जानेंगे। सचिवालय से सीएम सभी जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए घोषणाओं की जानकारी लेंगे। इस दौरान विधायक भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न जनपदों में भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विकास को लेकर कई घोषणाएं की। उनकी अब समीक्षा की जाएगी। सबसे पहले सीएम रावत 15 फरवरी को चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की विधानसभाओं की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद 17 फरवरी को अल्मोड़ा और नैनीताल जिले की विधानसभाओं की समीक्षा करेंगे। 18 फरवरी को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले की विधानसभाओं की समीक्षा की जाएगी, जबकि 19 फरवरी को पौड़ी और टिहरी जिले की विधानसभाओं की समीक्षा करेंगे। देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और चमोली जिले इसमें शामिल नहीं हैं।
