Move to Jagran APP

सरकार के कामकाज पर जनता ने लगाई मुहर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने कहा कि यह चुनाव सरकार की कसौटी पर परखा जा रहा था और जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है।

By Edited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 08:27 PM (IST)
सरकार के कामकाज पर जनता ने लगाई मुहर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
सरकार के कामकाज पर जनता ने लगाई मुहर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने राज्य सरकार के 20 माह के कामकाज पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरकार की कसौटी पर परखा जा रहा था और जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है। यही कारण है राज्यभर में निकायों में भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने निकायों में अच्छी खासी बढ़त हासिल की है। पिथौरागढ़ जिले में तो सभी निकायों में भाजपा का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि तमाम छोटे निकायों में जहां भाजपा कभी नहीं जीती, वहां इस बार पार्टी ने जीत दर्ज की है। फिर चाहे वह कर्णप्रयाग, गौचर हों या दूरस्थ क्षेत्रों के अन्य निकाय, सभी जगह भाजपा का प्रदर्शन बढि़या रहा है। 

उन्होंने कहा कि जहां तक नगर निगमों में महापौर पदों का सवाल है तो इनमें भी एकाध को छोड़ सभी सीटों पर भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, भाजपा की जीत का अंतर भी बढ़ता चला जाएगा। इससे साफ है कि जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों को सिर आंखों पर बैठाते हुए उस पर अपने समर्थन की मुहर लगाई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगर निकाय तरक्की के पथ पर आगे बढ़ें और वहां नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकें, इसके लिए पूरी गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे। निकायों को सरसब्ज बनाने के लिए राज्य सरकार अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं आने देगी। बगैर किसी भेदभाव के निकायों के सशक्तीकरण के प्रयास होंगे। निकायों को अपने पैरों पर खड़ा करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सबको साथ लेकर कदम बढ़ाए जाएंगे।

सुनील उनियाल गामा ने सीएम से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित मेयर, देहरादून नगर निगम सुनील उनियाल गामा ने शिष्टाचार भेंट की। सुनील गामा को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि वह देहरादून की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा उनके नेतृत्व में देहरादून नगर निगम शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। स्मार्ट दून ग्रीन दून को साकार करेंगे। राज्य सरकार इसमें हर सम्भव सहयोग करेगी।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा का पांच निगमों पर कब्जा, दून में सुनील उनियाल गामा विजयी

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड निकाय चुनाव: छोटी सरकार चुनने को 69.78 फीसद हुआ मतदान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.