भागीरथी इको सेंसिटिव जोन में हो तब्दीली: त्रिवेंद्र
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भागीरथी इको सेंसिटिव जोन का मसला उठाया। उन्होंने इससे होने वाली तमाम तरह की समस्याओं का जिक्र करते हुए इसमें तब्दीली किए जाने की आवश्यकता बताई।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भागीरथी इको सेंसिटिव जोन का मसला उठाया। उन्होंने इससे होने वाली तमाम तरह की समस्याओं का जिक्र करते हुए इसमें तब्दीली किए जाने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान हरिद्वार-देहरादून मार्ग के चौड़ीकरण और हवाई सेवाओं का मसला भी उठाया।
सोमवार को लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश से जुड़े मसले उठाए। उन्होंने भागीरथी इको सेंसेटिव जोन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के सामरिक और क्षेत्रीय महत्व के बारे में जानकारी दी और इससे होने वाली परेशानियों से परिषद को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने एयरफोर्स के ¨हडन एयर बेस से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के साथ ही देहरादून से पंतनगर के बीच व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य पुलिस बल के आधुनिकीकरण और पुलिस के लिए धनराशि उपलब्ध करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिपूरक वनीकरण के लिए राज्य सरकार और निगमों को भारत सरकार के उपक्रमों की भांति डिग्रेडेड फॉरेस्ट के लिए अनुमति दी जाए। बैठक में उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भी मौजूद थे। बकाया पेंशन के लिए बजट आवंटित
ब ठक से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को आवंटित कार्मिकों की बकाया पेंशन राशि के लिए उत्तर प्रदेश के बजट में प्रावधान किया गया है। जल्द ही यह राशि उत्तराखंड को मिल जाएगी।