Move to Jagran APP

Uttarakhand News : मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने फ्लाइट में इकोनामी क्‍लास में किया सफर, यात्रियों ने उनसे साझा किए चारधाम यात्रा के अनुभव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिनी दौरे पर दिल्ली किए रवाना हुए। वह देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फ्लाइट में इकोनामी क्‍लास से दिल्‍ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान चारधाम यात्रा से लौटे तीर्थयात्रियों ने फ्लाइट में सीएम धामी से अपने अनुभव साझा किए।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 05:15 PM (IST)
Uttarakhand News : मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने फ्लाइट में इकोनामी क्‍लास में किया सफर, यात्रियों ने उनसे साझा किए चारधाम यात्रा के अनुभव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिनी दौरे पर दिल्ली किए रवाना हुए।

संवाद सहयोगी, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून एयरपोर्ट पर वीवीआइपी कल्चर से दूर एक आम आदमी के रूप में नजर आए। उन्होंने सामान्य यात्री की तरह इकोनामी क्लास में दिल्ली तक का हवाई सफर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के साथ बातचीत कर अनुभव साझा किए।

loksabha election banner

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शनिवार को दिल्ली जाना था। शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। वह ढाई बजे एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट से साधारण यात्रियों की तरह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इस दौरान उन्होंने हवाई जहाज पर चढ़ने के लिए वीआइपी कल्चर से दूर आमजन की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। हवाई यात्रा के दौरान चारधाम यात्रा कर लौटे यात्रियों से यात्रा के दौरान उनके अनुभव जाने।

यात्रियों ने चारधाम यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी यात्रा बेहद सुखद रही और वह अगले साल भी यात्रा में जरूर आएंगे। वहीं मुख्यमंत्री को अपने समक्ष पाकर यात्री खासे प्रसन्न नजर आए। सप्ताहांत और चारधाम यात्रा के कारण जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर अन्य जिलों की अपेक्षा शनिवार को यात्रियों की ज्यादा भीड़ थी।

मुख्यमंत्री धामी का दो दिनी दिल्ली दौरा आज से

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार से दो दिनी दौरे पर दिल्ली गए। इस दौरान वह कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।

उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी शनिवार दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली पहुंचकर वह शाम पांच बजे नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद करेंगे।

रविवार को मुख्यमंत्री धामी मीडिया कान्क्लेव में होंगे शामिल

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। शनिवार शाम वह दिल्ली से चम्पावत के बनबसा पहुंचेंगे। उप चुनाव के प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री वहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसंपर्क करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.