Move to Jagran APP

Uttarakhand News: सीएम धामी ने कहा- महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में दिया जाए विशेष ध्यान

Uttarakhand News आज बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयासों की जरूरत। पुलिस हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नम्बर 112 को और मजबूत बनाया जाए।

By Jagran NewsEdited By: Sunil NegiPublished: Fri, 07 Oct 2022 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 06:09 PM (IST)
Uttarakhand News: सीएम धामी ने कहा- महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में दिया जाए विशेष ध्यान
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। महिलाएं रोजगार एवं स्वरोगार से अधिक संख्या में जुड़े, इस दिशा में सभी विभागों को मिलकर प्रयास करने हैं।

loksabha election banner

महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा की दिशा में राज्य में इस तरह से प्रयास किए जाए कि देवभूमि का संदेश देशभर में जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री ने महिला श्रमिकों की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।

महिला कामगारों की सुरक्षा के लिए बनाएं ठोस योजना

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला कामगारों की सुरक्षा के लिए विभागीय स्तर पर भी ठोस योजना बनाई जाए। पुलिस हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर 112 को और मजबूत बनाया जाए।

  • नियमों के तहत महिलाओं को जो मातृत्व अवकाश का प्राविधान है, यह सुनिश्चित किया जाए कि नियमानुसार सभी महिलाओं को ये सुविधाएं मिले।
  • संस्थानों में भी महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि विभिन्न संस्थानों में कार्य करने वाली महिलाओं के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हो। इसके लिए पुलिस, श्रम एवं संबंधित विभागों की ओर से सिस्टम विकसित किया जाए।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा- कार्मिकों की हीलाहवाली अब नहीं होगी हरगिज बर्दाश्त

कमेटी की नियमित बैठकें हो

महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए जनपद स्तर पर गठित कमेटी की नियमित बैठकें हों। कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों का प्रभावी निदान के लिए शी बाक्स के बारे में आमजन को जानकारी हो, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग टीम भावना से कार्य करें। अपने-अपने विभागों की कार्यप्रणाली में बेहतर सुधार हो, इस दिशा में सबको ध्यान देने की जरूरत है।
  • उन्होंने कहा कि बाल श्रम को रोकने के लिए और प्रभावी प्रयासों की जरूरत है।

वन स्टाप साल्यूशन एप का दिया प्रस्तुतीकरण

बैठक में डीआइजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने प्रस्तावित वन स्टाप साल्यूशन एप का प्रस्तुतीकरण दिया। वन स्टाप साल्यूशन ऐप के माध्यम से राज्य में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं नियुक्ति के समय अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी।

  • कामकाजी महिलाओं के साथ ही औद्योगिक संस्थानों, कारखानों एवं नियोक्ताओं को भी अपने महिला कार्मिकों एवं श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन वन स्टाप साल्यूशन एप में करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

ये अधिकारी थे बैठक में उपस्थित

इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, एडीजी (ला एंड आर्डर) वी मुरूगेशन, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, दीपेंद्र चौधरी, एचसी सेमवाल, आइजी विमला गुंज्याल, डीआइजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव दीप्ति सिंह, अतर सिंह, जेसी कांडपाल एवं संबधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand News: सीएम धामी ने पौड़ी बस हादसे पर जताया दुख, पहुंचे कंट्रोल रूम, ले रहे हैं पल-पल का अपडेट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.