विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून: हेलीपैड पर स्कूली बच्ची को देख CM धामी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, पास पहुंचकर पूछा- मुझे पहचानती हो?

Published: Mon, 27 Jul 2026 05:53 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की से लौटते समय देहरादून हेलीपैड पर एक स्कूली बच्ची से प्रोटोकॉल तोड़कर मुलाकात की। ...और पढ़ें

HighLights

  1. सीएम धामी ने हेलीपैड पर बच्ची से की मुलाकात।

  2. प्रोटोकॉल तोड़कर बच्ची को दी चॉकलेट, पूछा नाम।

  3. भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बच्चों और राज्य के नौनिहालों के प्रति विशेष स्नेह एक बार फिर देखने को मिला।

सोमवार को दोपहर करीब एक बजे रुड़की के दौरे से लौटते समय मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पर एक स्कूली बच्ची को देखा, तो वे खुद को रोक नहीं पाए।

प्रोटोकॉल से हटकर मुख्यमंत्री स्वयं उस बच्ची के पास पहुंचे और बड़ी ही आत्मीयता से उससे बातचीत की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।

पूछा- आपका क्या नाम है?

हेलीपैड पर हुई इस अचानक मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी हाथ में चॉकलेट लेकर नन्हीं बिटिया के पास पहुंचते हैं।

वह बड़े ही प्यार से चॉकलेट को बच्ची के हाथ में थामते हैं और पूछते हैं, "आपका क्या नाम है? कौन सी क्लास में पढ़ती हो?" बच्ची शर्माते हुए जवाब देती है। मुख्यमंत्री धामी आगे पूछते हैं, "मुझे पहचानती हो? मेरा नाम क्या है, जरा जोर से बताओ।"

इस पर बच्ची मुस्कुराते हुए कहती है पुष्कर सिंह धामी, तो सीएम धामी हंसते हुए कहते हैं, "पुष्कर सिंह धामी..."। इसके बाद मुख्यमंत्री बच्ची के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हैं और पूछते हैं कि क्या स्कूल से छुट्टी हो गई है? 

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

इस भावुक और प्रेरक पल का एक वीडियो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर साझा किया।

वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, आज एक प्यारी बिटिया से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर स्नेहपूर्वक बातचीत की, हमारे नौनिहालों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे कल की झलक दिखती है।

हमारी बेटियां ही प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में साहित्यिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री धामी ने की दो साहित्य ग्राम स्थापित करने की घोषणा

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस के राज में भर्ती परीक्षाओं में नकल होती थी, लेकिन कार्रवाई नहीं': सीएम धामी