Move to Jagran APP

भारतीय राजनीति में स्व. पंत का अहम योगदान: मुख्यमंत्री

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 133 वें जन्म दिवस पर गुरुवार को उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 05:16 AM (IST)
भारतीय राजनीति में स्व. पंत का अहम योगदान: मुख्यमंत्री
भारतीय राजनीति में स्व. पंत का अहम योगदान: मुख्यमंत्री

राज्य ब्यूरो, देहरादून

loksabha election banner

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 133 वें जन्म दिवस पर गुरुवार को उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वर्गीय पंत को श्रद्धासुमन अíपत करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे पंत सरल व्यक्तित्व के धनी थे। स्वतंत्रता संग्राम में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उधर, विधानसभा परिसर में पं.गोविंद बल्लभ पंत समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पंडित पंत के चित्र पर पुष्पाजलि अíपत की।

विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि भारत प्रतिभाओं का देश है और यहां समय-समय पर महान व्यक्तियों ने जन्म लिया है। पंडित गोविंद बल्लभ पंत भी इनमें एक थे। वह महान स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ राजनेता, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता, तर्क के धनी और उदारमना थे। हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और जमींदारी प्रथा को खत्म कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि पंडित पंत को हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में समिति के संयोजक राकेश डोभाल, सह संयोजक प्रदीप कुमार, हिमालयन अभ्युदय सामाजिक संस्थान के साक्षी शकर, अवधेश तिवारी, मनवीर नेगी, अनुज कुमार, विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.