मुख्यमंत्री से मिले मॉरीशस के पर्यटक
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में निवेदिता नत्थू के नेतृत्व में चार धाम यात्रा पर आए मॉरीशस के पर्यटकों के दल ने शिष्टाचार भेंट की।
राज्य ब्यूरो, देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में निवेदिता नत्थू के नेतृत्व में चार धाम यात्रा पर आए मॉरीशस के पर्यटकों के दल ने शिष्टाचार भेंट की।
पर्यटकों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य, हिमालय, गंगा यमुना के उद्गम स्थल व चारधाम देश-दुनिया के लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। राज्य में आने वाले पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। केदारनाथ को विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाया जा रहा है। पर्यटक दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मॉरीशस के राष्ट्रीय पक्षी डोडो की प्रतिकृति भेंट की। उन्होंने बताया कि मॉरीशस में 52 प्रतिशत ¨हदू हैं तथा संस्कृति भी भारत से मिलती जुलती हैं। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत, पर्यटक दल के सदस्य बीना, अमिता, प्रीति, ऊषा, मीना, शोभा एवं नरेंद्र राणा आदि उपस्थित थे।