मुख्यमंत्री ने दी संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने नागपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वंय सेवक के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार के स्मृति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजलि दी।
राज्य ब्यूरो, देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने नागपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वंय सेवक के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार के स्मृति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. हेडगेवार को महान क्रांतिकारी, सामाजिक सद्भाव एवं प्रजातात्रिक मूल्यों का प्रबल हिमायती बताया। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत हमें सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव राव गोवलकर गुरुजी के स्मृति स्थल पर भी पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस योजना के तहत तेजी से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित थे।