गंगा स्वच्छता एवं पौधरोपण को अभियान दल गोमुख रवाना, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
मैक संस्था के नेतृत्व में गोमुख ट्रैकिंग के लिए जा रहे अभियान दल को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
देहरादून, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गोमुख ट्रैकिंग के लिए जा रहे अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से मैक संस्था के नेतृत्व में गोमुख ट्रैकिंग के लिए जा रहे अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 30 सदस्यों का यह दल 09 से 12 जून तक गोमुख व गंगोत्री में ट्रैकिंग व कैंपिंग करेगा। इस अभियान दल का उद्देश्य गंगा स्वच्छता एवं पौधरोपण के लिए जागरूकता अभियान चलाना है। इनके द्वारा गोमुख में पौधरोपण किया जाएगा तथा गंगा स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है। नदियों के पुनर्जीवन एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना जरूरी है। रिस्पना और कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए एक ही दिन में 3.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए हमें जल संरक्षण की ओर विशेष ध्यान देना होगा।
यह भी पढ़ें: 31 जुलाई से उत्तराखंड में पॉलीथिन पर प्रतिबंध: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
यह भी पढ़ें: तीन लाख करोड़ की पर्यावरणीय सेवाएं दे रहा है उत्तराखंड