Move to Jagran APP

Uttarakhand Lockdown: घरों से दूर फंसे लोगों के लिए राहत, 31 मार्च को चलेंगे रोडवेज और निजी वाहन

उत्तराखंड में लॉकडाउन के मद्देनजर अपने मूल जिले और घरों से दूर फंसे हुए यात्रियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है।

By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 08:30 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 09:58 PM (IST)
Uttarakhand Lockdown: घरों से दूर फंसे लोगों के लिए राहत, 31 मार्च को चलेंगे रोडवेज और निजी वाहन
Uttarakhand Lockdown: घरों से दूर फंसे लोगों के लिए राहत, 31 मार्च को चलेंगे रोडवेज और निजी वाहन

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में लॉकडाउन के मद्देनजर अपने मूल जिले और घरों से दूर फंसे हुए यात्रियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। ये यात्री अब अपने घरों को जा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने मंगलवार 31 मार्च को एक दिन के लिए प्रदेश के व्यावसायिक और निजी वाहनों को सुबह सात से रात आठ बजे तक संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह छूट केवल एक ही दिन के लिए मान्य होगी। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि सभी को अपने वाहनों को पूरी तरह सैनिटाइज करना होगा और इसमें सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का भी अनुपालन करना होगा। इसके अलावा सरकार ने दिल्ली और मुंबई में फंसे उत्तराखंड वासियों के लिए उत्तराखंड सदन और मुंबई सदन के दरवाजे भी खोल दिए हैं। वहा उन्हें खाना-पानी के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। वहीं, रविवार को भी सुबह सात से एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की व्यवस्था रहेगी। 

loksabha election banner

प्रदेश में इस समय बड़ी संख्या में इलाज या अन्य कार्यों से दूसरे जनपद तक गए लोग लॉकडाउन के बाद वहीं फंसे हुए हैं। हालात यह हो रहे हैं कि किसी के पास पैसे खत्म हो रहे हैं तो कोई किसी अन्य समस्या का सामना कर रहा है। अंतरजनपदीय सीमाएं बंद होने के कारण वे दूसरी जगह भी नहीं जा पा रहे हैं। इस तरह के मामले लगातार सामने आने के बाद सरकार ने इन सभी को राहत देने का निर्णय लिया है। शनिवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने इस बात का ऐलान किया। 

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए एक दिन की विंडो देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सुबह परिवहन निगम समेत तमाम निजी व्यवसायिक वाहन कंपनिया और ट्रेवल एजेंसियों के वाहनों के साथ ही यात्री निजी दुपहिया या चौपहिया वाहनों से अपने गंतव्य को जा सकते हैं। हालाकि इसके लिए उन्हें अपने वाहनों को पूर्ण रूप से जीवाणु से सुरक्षित बनाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली व मुंबई में फंसे प्रदेशवासियों के लिए भी दोनों जगह बने उत्तराखंड सदन खोल दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Dehradun Lockdown: कार्ड धारकों को फिलहाल अप्रैल का ही राशन देंगे डीलर

दिल्ली में उत्तराखंड सदन के साथ ही निर्माणाधीन उत्तराखंड भवन को भी इसके लिए खोला गया है। अपर स्थानीय आयुक्त को इसके लिए 50 लाख की धनराशि भी अवमुक्त की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अगले दो-तीन दिनों में 500 चिकित्सकों की भी भर्ती करने जा रही है। उन्होंने बताया कि पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए एक माह की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे पेंशनरों को अप्रैल की पेंशन मिलने में दिक्कत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Dehradun Lockdown: 250 परिवारों को बांटा राशन, 1517 को दिया भोजन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.