फोटो-क्लेमेनटाउन कैंट को मिला सम्मान
जागरण संवाददाता, देहरादून: रक्षा संपदा दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के डीआरडीओ भवन में आयोजित काय
जागरण संवाददाता, देहरादून: रक्षा संपदा दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के डीआरडीओ भवन में आयोजित कार्यक्रम में क्लेमेनटाउन कैंट बोर्ड को प्रथम दिव्याग पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कैंट बोर्ड के सीईओ मोहम्मद समीर इस्लाम और उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुरस्कार प्राप्त किया।
रक्षा संपदा की ओर से राजाजी मार्ग नई स्थित डीआरडीओ भवन के डॉ. डीएस कोठारी सभागार में रक्षा संपदा दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहा सभी कैंट पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। रक्षा संपदा ने उन छावनियों को पुरस्कृत किया, जहां बेहतर ढंग से स्कूल, अस्पताल, पेयजल योजना और दिव्याग बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। साथ ही वहा की सफाई व्यवस्था बेहतर है। इसी क्रम में रक्षा क्लेमेनटाउन कैंट बोर्ड को प्रथम दिव्याग पुरस्कार से सम्मानित किया। रक्षा संपदा महानिदेशक यज्ञेश्वर शर्मा और संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. डेविड आर सिम्लिह ने सीईओ मोहम्मद समीर इस्लाम और उपाध्यक्ष सुनील कुमार को पुरस्कार प्रदान किया।