सिने अभिनेता सुनील शेट्टी पंहुचे रायवाला
संवाद सूत्र, रायवाला: जाने माने सिने अभिनेता सुनील शेट्टी मंगलवार को रायवाला स्थित एक रिसार्ट मे
संवाद सूत्र, रायवाला: जाने माने सिने अभिनेता सुनील शेट्टी मंगलवार को रायवाला स्थित एक रिसार्ट में पहुंचे। उन्होंने यहां पर लंच किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों को बेहद लजीज बताया।
मंगलवार को एयरपोर्ट से हरिद्वार जाते हुए सुनील शेट्टी रायवाला स्थित द पाम रिजार्ट में रुके। यहां उन्होंने लंच किया। सुनील सेठी को रिसार्ट में पाकर होटल कर्मचारी और यहां मौजूद अन्य लोग उनसे मिलने पहुंचे। सुनील शेट्टी ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने सभी के साथ फोटो शूट कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बेहद खूबसूरत प्रदेश है, यहां के पारंपरिक व्यंजन और भी लजीज हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद भी मुंबई में रिजार्ट संचालित करते हैं। वह करीब एक घंटे तक रिजार्ट में रुके और आस-पास टहलते हुए रिजार्ट से सटी सुसवा नदी व राजाजी टाइगर रिजर्व के प्राकृतिक नजारों को निहारते रहे। इस दौरान उन्होंने रिजार्ट स्वामिनी अरुणा वशिष्ठ, संचालक अभिनव वशिष्ठ व आदित्य वशिष्ठ से मुलाकात कर इस क्षेत्र के बारे में जानकारी भी ली। विदित है कि सुनील शेट्टी हरिद्वार पतंजलि योग पीठ में योग गुरु बाबा रामदेव से मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले वह बीते वर्ष 17 दिसम्बर को भी पतंजलि योगपीठ आए थे और आचार्य बालकृष्ण से भेंट की।