पोलियो मुक्त भारत बड़ी उपलब्धि
ऋषिकेश विश्व पोलियो दिवस पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कोरोना काल में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
ऋषिकेश : विश्व पोलियो दिवस पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कोरोना काल में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भारत जैसा विशाल जनसंख्या वाला देश पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया गया है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। वास्तव में यह कार्य सरकार की सतर्कता और जनता की जागरूकता की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि पोलियो नन्हे बच्चों का सबसे बड़ा दुश्मन है। पोलियो उन्मूलन कर भारत ने वास्तव में बड़ी उपलब्धि हासिल की है और अब बारी है प्रदूषण मुक्ति की। स्वामी चिदानंद ने कहा कि कोविड-19 के कारण पूरे विश्व के नागरिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, उन समस्याओं में एक बड़ी समस्या छोटे बच्चों के जीवन से संबंधित भी है। इसलिए खसरा, पोलियो, हैजा जैसे रोगों के उन्मूलन के लिए भी इसी तरह का बीड़ा उठाने की जरूरत है।