Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री होंगे सैन्यधाम की उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम निर्माण के लिए पूर्व में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति को निरस्त कर दिया है। अब नई समिति की अध्यक्षता मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत करेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी इस समिति में उपाध्यक्ष की भूमिका में रहेंगे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 06:45 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 06:45 AM (IST)
मुख्यमंत्री होंगे सैन्यधाम की उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष
मुख्यमंत्री होंगे सैन्यधाम की उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम निर्माण के लिए पूर्व में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति को निरस्त कर दिया है। अब नई समिति की अध्यक्षता मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत करेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी इस समिति में उपाध्यक्ष की भूमिका में रहेंगे।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार उत्तराखंड के वीर शहीद सैनिकों की याद में पुरकुल में सैन्यधाम का निर्माण कर रही है। इसके निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 22 फरवरी को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी। इस समिति में अपर मुख्य सचिव सैनिक कल्याण, सचिव वित्त, जिलाधिकारी देहरादून, अपर सचिव सैनिक कल्याण, प्रबंध निदेशक उपनल और प्रबंध निदेशक ब्रिडकुल को सदस्य बनाया गया था। इसमें मुख्यमंत्री के सैन्य सलाहकार को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया था।

अब इसके स्थान पर नई समिति बनाई गई है। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा शेष सभी सदस्य यथावत रखे गए हैं। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में उत्तराखंड सब एरिया के जनरल आफिसर इन कमांड को पदेन सदस्य और मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (सेवानिवृत्त) निवासी मालसी और कैप्टन चंद्रबीर थापा (सेवानिवृत्त) को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि नई समिति में सब एरिया के जीओसी सहित सेवानिवृत्त मेजर जनरल और सेवानिवृत्त कैप्टन को भी शामिल किया गया है। मकसद यह कि सैन्यधाम के निर्माण में सेना के प्राथमिक स्तर से लेकर सर्वोच्च स्तर तक के अधिकारियों का प्रतिनिधित्व और मार्गदर्शन प्राप्त सके। उन्होंने बताया कि जल्द ही उच्च स्तरीय समिति की बैठक होगी और सैन्यधाम के निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा-जनता को साथ लेकर निरंतर आगे बढ़ रही भाजपा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.