Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- पर्यावरण संरक्षण के लिए हर स्तर पर सामूहिक प्रयास जरूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर स्तर पर प्रयास होना जरूरी है। साझे प्रयासों से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। हरेला पर्व जैसे कार्यक्रम प्रकृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। हर किसी को पौधारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 11:14 AM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 11:14 AM (IST)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- पर्यावरण संरक्षण के लिए हर स्तर पर सामूहिक प्रयास जरूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर स्तर पर प्रयास होना जरूरी है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर स्तर पर प्रयास होना जरूरी है। साझे प्रयासों से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। हरेला पर्व जैसे कार्यक्रम प्रकृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। इस मौके पर हर किसी को पौधारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षदान कार्यक्रम में कही।

loksabha election banner

हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उन्होंने पार्टी विधायकों को पौधे भेंट कर जनता को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करने की अपली की। उन्होंने कहा कि ज्यादा आक्सीजन देने वाले पीपल एवं बरगद के पौधों को रोपने पर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विज्ञान तेजी से प्रगति कर रहा है, वैज्ञानिक प्रगति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी हमें आगे बढ़ना होगा। नमामि गंगे के तहत सराहनीय प्रयास हुए हैं। मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर, खजानदास, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट आदि मौजूद रहे।

------------------ 

उत्तरांचल उत्थान परिषद कल से शुरू करेगा हरेला पर्व

उत्तरांचल उत्थान परिषद इस वर्ष भी प्रदेशभर में हरेला पर्व उत्साह से मनाएगा। इसके तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे शास्त्रीनगर कालोनी में पौधारोपण कर की जाएगी। हरेला के संयोजक वाइएन कोठियाल ने कहा कि शास्त्रीनगर कालोनी के निवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूर्व वन संरक्षक आरबीएस रावत बतौर मुख्य अतिथि व रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पौधारोपण के लिए पौधे व ट्रीगार्ड की आपूर्ति एमडीडीए की ओर से की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- पीएम आवास में 240 लाभार्थियों को मिले आशियाने, मुख्यमंत्री धामी ने 10 लाभार्थियों को प्रदान किए आवास से संबंधित कागजात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.