एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के लिए 3340 करोड की मिली सैद्धांतिक सहमति
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राधामोहन से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ उत्तराखंड में एकीकृत सहकारी विकास परियोजना पर विचार विमर्श किया।
देहरादून, जेएनएन। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राधामोहन से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ उत्तराखंड में एकीकृत सहकारी विकास परियोजना पर विचार विमर्श किया। उन्होंने इस संबंध में राज्य का प्रस्ताव भी सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के लिए एकीकृत सहकारी विकास परियोजना में 3340 करोड़ रुपये की स्वीकृति के लिए सैद्धांतिक सहमति दी।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री राधामोहन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के क्रियान्वयन से उत्तराखंड में किसानों की आर्थिकी में सुधार आएगा। खेती, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन व कृषि से संबंधित अन्य गतिविधियों के माध्यम से पलायन को रोकने में मदद मिलेगी। इस दौरान उत्तराखंड के सहकारिता राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: बोले शिक्षा मंत्री, मैं बेरोजगारी दूर करने वाला श्रम मंत्री नहीं
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 2268 भाजपा कार्यकर्ताओं को सत्ता में हिस्सेदारी की तैयारी