विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UKSSSC Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में हाकम सिंह समेत 10 और पर आरोप पत्र दाखिल

By Jagran NewsEdited By: Sumit Kumar
Published: Thu, 06 Oct 2022 05:18 PM (IST)

UKSSSC Paper Leak Case बीते 13 अगस्त को एसटीएफ ने पेपर लीक प्रकरण के मास्टर माइंड हाकम सिंह को गिरफ्तार ...और पढ़ें

पेपर लीक मामले में हाकम सिंह समेत 10 और पर आरोप पत्र दाखिल।
पेपर लीक मामले में हाकम सिंह समेत 10 और पर आरोप पत्र दाखिल।

जागरण संवाददाता, देहरादून: UKSSSC Paper Leak Case यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में मास्टरमाइंड हाकम सिंह और नौ अन्य आरोपितों के विरुद्ध भी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पूर्व में इस प्रकरण में 10 आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था। सभी आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

28 आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तर की भर्ती का पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने अब तक 28 आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिए हैं। जिसमें मंगलवार को हाकम सिंह समेत केंद्रपाल, चंदन सिंह मनराल, जगदीश गोस्वामी, ललित राज शर्मा, राजवीर सिंह, तनुज शर्मा, अंकित उर्फ बाबी रमोला, विपिन बिहारी, दिनेश चंद्र जोशी के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया।

13 अगस्त को हाकम सिंह को क‍िया था गिरफ्तार

एसटीएफ की ओर से अब तक पेपर लीक प्रकरण में 41, आनलाइन वन दारोगा भर्ती मामले में तीन, सचिवालय रक्षक भर्ती में एक और वर्ष 2016 में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की भर्ती मामले में दो आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बीते 13 अगस्त को एसटीएफ ने पेपर लीक प्रकरण के मास्टर माइंड हाकम सिंह को गिरफ्तार किया था। हाकम सिंह भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य उत्तरकाशी था। उसके कई नामी व्यक्तियों से संपर्क होने की भी बात की जा रही है।

दिसंबर में हुई थी यूकेएसएसएससी की परीक्षा

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चार व पांच दिसंबर 2021 को स्नातक स्तर की परीक्षा तीन पालियों में कराई गई थी। जिसमें करीब एक लाख 60 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए और 916 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। बीते जुलाई में परीक्षा का पेपर लीक कर कई अभ्यर्थियों के पास होने की शिकायत मिली। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई और अभी तक कार्रवाई जारी है।

Rishikesh Crime : कॉल सेंटर में बंधक बनाए गए थे असम के एक युवती और दो युवक, भाग कर पहुंचे पुलिस के पास