विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने की अपील

Published: Mon, 20 Jul 2026 11:14 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2026 12:15 PM (IST)

उत्तराखंड में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा स्थगित

  2. तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश जारी

  3. प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा और भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोकने का निर्णय लिया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। मार्ग सुरक्षित होने और परिस्थितियां सामान्य होने पर यात्रा का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा। 

11 जिलों के 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश

गढ़वाल आयुक्त ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए। प्रदेश में भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए सोमवार को 11 जिलों के 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। विभिन्न हिस्सों में सुबह से वर्षा का क्रम जारी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आज भारी वर्षा का अलर्ट, आपदा प्रबंधन सचिव के 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश

यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता, अफवाहों पर ध्यान ना दें श्रद्धालु

प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें और मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक संबंधित जिला प्रशासन के निर्देशों को मानें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब कावड़ यात्रा के दौरान साधारण बसें भी देहरादून एक्सप्रेसवे से जाएंगी

ऋषिकेश में बूंदाबांदी 

ऋषिकेश। ऋषिकेश और आसपास बूंदा, बांदी हो रही है। काले घने बादल छाए हुए हैं। गंगा अभी चेतावनी के निशान से नीचे बह रही है। चेतावनी निशान 339.50 मीटर पर है। वर्तमान में जल स्तर 338.34 मीटर पर है।