Move to Jagran APP

Chardham Yatra 2022: उत्‍तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्‍सा धंसा, 4200 तीर्थयात्री फंसे

आज बुधवार की शाम उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जनपद में यमुनोत्री धाम से 25 किलोमीटर पहले रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन हो गया। इससे हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे 4200 तीर्थयात्री फंस गए हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 09:12 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 07:49 AM (IST)
Chardham Yatra 2022: उत्‍तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्‍सा धंसा, 4200 तीर्थयात्री फंसे
रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया है।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम से 25 किमी पहले रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया। यहां से केवल छोटे वाहन ही निकल पा रहे हैं। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप होने से बसों के जरिये जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर आने वाले 1200 और बड़कोट से जानकीचट्टी की ओर जाने वाले लगभग तीन हजार यात्री बड़कोट और स्यानाचट्टी के बीच फंस गए हैं।

loksabha election banner

गुरुवार शाम तक रास्ता तैयार होने की है संभावना

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि राणाचट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड की टीम हाईवे सुचारु करने में जुटी है। पहाड़ी को काटकर सड़क को चौड़ा किया जाना है। सड़क के ऊपरी तरफ चट्टान होने के कारण इसमें समय लगेगा, इसलिए बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए गुरुवार शाम तक रास्ता तैयार होने की संभावना है।

करीब 15 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा हिस्सा धंसा

बुधवार शाम हल्की बारिश के बीच करीब छह बजे रानाचट्टी के पास अचानक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के निचले हिस्से में भूस्खलन हुआ। इसके कारण हाईवे का करीब 15 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा हिस्सा धंस गया।

बड़े वाहनों से यात्रा के लिए पहुंचे श्रद्धालु फंसे

सड़क का आधे से अधिक हिस्सा धंस जाने के कारण यात्रियों की बड़ी बसों का निकलना मुश्किल हो गया। केवल यात्रियों के छोटे वाहन ही किसी तरह निकल पा रहे हैं। सड़क अवरुद्ध होने से बड़े वाहनों से यात्रा के लिए पहुंचे श्रद्धालु फंस गए।

1200 से अधिक यात्री रानाचट्टी और जानकीचट्टी के बीच फंसे

यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद बड़कोट की ओर लौट रहे 1200 से अधिक यात्री रानाचट्टी और जानकीचट्टी के बीच फंसे हुए हैं। जबकि, बड़कोट से जानकी चट्टी की ओर जाने वाले यात्री बसों को स्याना चट्टी के पास रोका जा रहा है। इन बसों में करीब तीन हजार से अधिक यात्री हैं।

पहाड़ी से कठोर चट्टान काटने में लगेगा समय

जिस स्थान पर हाईवे भूस्खलन की चपेट में आया है, वहां हाईवे सुचारु करने में समय लगेगा। क्योंकि सड़क को चौड़ा करने के लिए पहाड़ी से कठोर चट्टान काटने में समय लगने की संभावना है। इसके साथ ही भूस्खलन की जद में आई सड़क की दीवार लगाने में भी लंबा समय लगेगा।

बड़कोट लौटने वाली 24 बड़ी बसें और 17 मिनी बसें फंसी

बड़कोट के थाना निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि राना चट्टी से जानकीचट्टी के बीच बड़कोट लौटने वाली 24 बड़ी बसें और 17 मिनी बसें फंसी हैं। इन्हें जानकीचट्टी, खरसाली, फूलचट्टी, कृष्णाचट्टी, हनुमानचट्टी पड़ाव पर रोका गया है। सड़क सुचारु होने पर ही यात्रियों की बसें निकल पाएंगी।

यह भी पढ़ें:-Chardham Yatra 2022: गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का हर समय रहता है खतरा, इस पर सावधानी पूर्वक चलें यात्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.