Move to Jagran APP

Chardham Yatra 2022 : तीन और तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत, मृतकों की संख्‍या हुई 47

Chardham Yatra 2022 वीरवार को तीन यात्रियों की हृदयाघात से मौत हो गयी। इसके साथ ही अब तक चारधाम यात्रा में मरने वाले यात्रियों की संख्या 47 पहुंच गयी है। तीनों के शव को चिकित्सालय प्रशासन ने मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 12:02 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 12:10 PM (IST)
Chardham Yatra 2022 : तीन और तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत, मृतकों की संख्‍या हुई 47
Chardham Yatra 2022 : अब तक हृदय गति रुकने से मरने वालों की संख्या 47

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : Chardham Yatra 2022 :  चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का हृदयाघात से मरने का सिलसिला जारी रहा। वीरवार को तीन यात्रियों की हृदयाघात से मौत हो गयी। इसके साथ ही अब तक चारधाम यात्रा में मरने वाले यात्रियों की संख्या 47 पहुंच गयी है।

loksabha election banner

वीरवार को केदारनाथ धाम के दर्शनों को आए 57 वर्षीय नागारत्ना जिला मंध्या, कर्नाटक की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। स्वजन उनको तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। अब तक केदारनाथ धाम में दर्शनों को आए विभिन्न प्रदेशों के कुल 20 यात्रियों की हृदयाघात से मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक यात्री की खाई में गिरने से मौत हुई।

उधर, यमुनोत्री यात्रा के दौरान बुधवार की देर शाम जानकी चट्टी में महाराष्ट्र के बुलडाना जिले के जलगांव निवासी 48 वर्षीय अरविंद उमाले की तबीयत बिगड़ गयी। उनके साथी यात्रियों ने अरविंद को जानकीचट्टी स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गयी। यमुनोत्री धाम में अब तक 14 यात्रियों की मौत हो चुकी है और दो यात्रियों की मौत दुर्घटना में घायल होने से हुई है।

ऋषिकेश में चारधाम यात्रा से लौट रहे मध्य प्रदेश के बलदेव बाग जबलपुर निवासी गोकुल प्रसाद चौबे (65 वर्ष) की हृदयाघात आने से मौत हो गयी।

बुधवार को हृदय गति रुकने और दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत

केदारनाथ धाम में बुधवार को हृदय गति रुकने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग(टिहरी) में बाइक सड़क पर रपटने से एक युवक की खाई में गिरकर मौत हो गई। युवक केदारनाथ से दर्शन के बाद हरियाणा वापस जा रहा था। दूसरी ओर यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्रियों की जान बाल-बाल बची।

हृदय गति रुकने से मरने वाले श्रद्धालु

धाम-19 मई-कुल

केदारनाथ- 01-20

यमुनोत्री-01-14

गंगोत्री-00-04

बदरीनाथ-00-08

ऋषिकेश, 01, 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.