Move to Jagran APP

देखें केदारनाथ धाम की तस्‍वीरें, कपाट खुलने के मौके पर मौजूद रहे 10 हजार से अधिक भक्त, आने वाले छह माह तक यहीं पर होंगे केदार बाबा के दर्शन

आज शुक्रवार को सुबह छह बजकर 25 मिनट पर भगवान केदारनाथ के कपाट पूरे विधि-विधान खोल दिए गए हैं। सुबह साढ़े चार बजे से भगवान की पूजाएं शुरू हो गई थी। वेदपाठी व मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग ने पूजाएं संपन्न कराई।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 06 May 2022 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 06 May 2022 10:04 PM (IST)
देखें केदारनाथ धाम की तस्‍वीरें, कपाट खुलने के मौके पर मौजूद रहे 10 हजार से अधिक भक्त, आने वाले छह माह तक यहीं पर होंगे केदार बाबा के दर्शन
भगवान केदारनाथ के कपाट पूरे विधि-विधान व पौराणिक परंपराओं के अनुसार आगामी छह महीनों के लिए खोल दिए गए हैं।

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: 11वां ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट पूरे विधि-विधान व पौराणिक परंपराओं के अनुसार आगामी छह महीनों के लिए खोल दिए गए हैं। अब भोले के भक्त बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

loksabha election banner

आने वाले छह महीनों तक भगवान केदार की नित्य पूजाएं यहीं पर संपन्न होंगी। कपाट खुलने के मौके पर 10 हजार से अधिक भक्त मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से लोक कल्याण के लिए पहली पूजा और रूद्राभिषेक किया गया।

वहीं, यात्रा के पहले ही दिन ही ज्योर्तिलिंग के दर्शनों को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से सरकार की यात्रा व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुई।

1 आज शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट खोले गए। दर्शनार्थ खोल दिए गए। सुबह साढ़े चार बजे से भगवान की पूजाएं शुरू हो गई थी। वेदपाठी व मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग ने पूजाएं संपन्न कराई।

2 केदारनाथ धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से खुलते बाबा केदार के कपाट। सुबह पांच बजे से मंदिर के गर्भगृह के द्वार का पूजन शुरू हुआ, केदारनाथ मंदिर के रावल भीमाशंकर ङ्क्षलग ने कपाट खुलने की परंपराओं का निर्वहन करते हुए ठीक प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर मंदिर के मुख्य द्वार के कपाट खोले।

3 आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर उमड़े भक्तों का सैलाब। इस दौरान करीब 10 हजार से ज्‍यादा भक्‍त कपाट खुलने के मौके पर मौजूद रहे।

4 केदापुरी में वैदिक मंत्रो एवं पौराणिक विधि विधान से बाबा केदार के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। इस दौरान भक्तों के जयकारों से क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

5 केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले दिन उमड़ा भक्तों का जन सैलाब। आज सुबह तीन बजे से ही दर्शनों के लिए भक्‍तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी।

6 उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केदारनाथ पहुंचकर किए बाबा केदार के दर्शन किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.