चारधाम यात्रा पर साइबर ठगों की नजर, पुलिस ने जारी किया अलर्ट और बचाव के टिप्स
चारधाम यात्रा शुरू होते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने ...और पढ़ें

हेलीकाप्टर फ्राड, होटल बुकिंग स्कैम, फर्जी वीआइपी पास व ओटीपी जैसे स्कैम से बचने की दी सलाह
HighLights
फर्जी वेबसाइट, हेलीकॉप्टर व होटल बुकिंग स्कैम से बचें।
केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही बुकिंग करें।
QR कोड स्कैन या OTP साझा करने से बचें, 1930 पर शिकायत करें।
सोबन सिंह गुसांई, देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू होते ही साइबर ठग अलर्ट हो जाते हैं। यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को अपने जाल में फंसाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। ऐसे में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की ओर से यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को पहले ही अलर्ट करते हएु यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की है।
साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट, इंटरनेट मीडिया पेज और मोबाइल एप के जरिए श्रद्धालुओं को निशाना बनाते हैं। खासकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन, होटल बुकिंग, हेलीकाप्टर टिकट और ट्रैवल पैकेज के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है।
कई मामलों में देखा गया है कि जालसाज असली जैसी दिखने वाली वेबसाइट बनाकर लोगों से पैसे ऐंठ लेते हैं और बाद में संपर्क भी नहीं करते। ठग फोन काल और मैसेज के जरिए भी लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। वह खुद को सरकारी अधिकारी या ट्रैवल एजेंसी का प्रतिनिधि बताकर जल्दी बुकिंग कराने का दबाव बनाते हैं।
कई बार आकर्षक आफर और सस्ते पैकेज का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसा लिया जाता है। पुलिस ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही रजिस्ट्रेशन और बुकिंग करें।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में LPG आपूर्ति पर सख्ती, हर जिले में निर्बाध गैस उपलब्धता के निर्देश
साइबर ठगों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित
पूर्व में चारधाम यात्रा के दौरान हुई साइबर ठगी के मामलों को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की ओर से साइबर अपराधों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें लगातार इंटरनेट मीडिया पर गश्त करते हैं, और कोई भी संदिग्ध पोस्ट दिखने पर तत्काल उसे हटा रही है।
इन इन 4 बड़े डिजिटल खतरों से बचने की दी है सलाह
- हेलीकाप्टर फ्राड: गूगल पर 'सस्ती टिकट' के झांसे में न आएं। बुकिंग केवल आफिशियल पोर्टल से ही करें।
- होटल बुकिंग स्कैम : भारी डिस्काउंट के नाम पर किसी के व्यक्तिगत खाते में एडवांस न भेजें। होटल का नंबर खुद वेरिफाई करें।
- फर्जी वीआइपी पास: 'डायरेक्ट दर्शन' या 'सस्ती टैक्सी' का लालच एक जाल हो सकता है।
- क्यूआर कोड व ओटीपी ट्रैप: पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी क्यूआर कोड स्कैन या ओटीपी शेयर न करें।
- धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 डायल करें।
चारधाम यात्रा में साइबर ठगी के मामले सामने आते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यात्रा से पूर्वध् ही तीर्थयात्रियों को साइबर ठगी से बचने संबंधी जागरूकता टिप्स जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए साइबर क्राइम अवेयरनेस चेनल की बनाया गया है, जिस पर लोग साइबर ठगी से बचने संबंधी टिप्स देख सकते हैँ।
