विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज शुभ मुहूर्त में भक्तों के लिए खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, सीएम धामी होंगे शामिल

Published: Sun, 19 Apr 2026 06:20 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2026 06:50 AM (IST)

आज से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो रही है, जिसमें गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर ...और पढ़ें

भक्तों के लिए आज खुलेंगे मां गंगा-यमुना के द्वार

भक्तों के लिए आज खुलेंगे मां गंगा-यमुना के द्वार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ आज से उत्तराखंड हिमालय की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:15 बजे और यमुनोत्री के दोपहर 12:35 बजे खोले जाएंगे।

मां गंगा-यमुना के प्रथम दर्शन करने के लिए 10 हजार से अधिक यात्री दोनों धाम के बेस कैंप में पहुंच गए हैं। शनिवार सुबह ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आठ यात्री बसों को विधिवत धामों के लिए रवाना किया।

आज कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री भी गंगोत्री धाम पहुंचेंगे। कपाट खुलने के अवसर को यादगार बनाने के लिए धामों की फूलों से भव्य सजावट की गई है और भजन लहरियों से गंगा-यमुना घाटियां गुंजायमान हैं।

सुबह मां गंगा व यमुना की चल विग्रह उत्सव डोलियां गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचेंगी। वहीं, बदरी-केदार धाम में भी यात्रा तैयारियां तेज हो गई हैं।

22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने हैं। इसी के साथ यात्रा पूर्णता प्राप्त कर लेगी। हालांकि, बड़ी संख्या में पैदल यात्री अभी से दोनों धामों के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड और पांडुकेश्वर पहुंचने लगे हैं।

यह भी पढ़ें- इस बार चारधाम यात्रा होगी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त... कूड़ा फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई