Move to Jagran APP

उपचुनाव: पिथौरागढ़ सीट पर चंद्रा पंत भाजपा की उम्मीदवार

उत्‍तराखंड में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने चंद्रा पंत को प्रत्याशी घोषित किया है। चंद्रा पंत दिवंगत काबीना मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी हैं।

By Edited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 09:12 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 08:27 AM (IST)
उपचुनाव: पिथौरागढ़ सीट पर चंद्रा पंत भाजपा की उम्मीदवार
उपचुनाव: पिथौरागढ़ सीट पर चंद्रा पंत भाजपा की उम्मीदवार

देहरादून, राज्य ब्यूरो। पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने चंद्रा पंत को प्रत्याशी घोषित किया है। चंद्रा पंत दिवंगत काबीना मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी हैं। वहीं कांग्रेस से इस सीट पर पूर्व विधायक मयूख महर ने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। महर के इन्कार के बाद पार्टी ने अपने प्रत्याशी की तलाश प्रारंभ कर दी है। 

loksabha election banner

पिथौरागढ़ सीट पर उपचुनाव की तिथि 25 नवंबर तय की गई है। शनिवार को भाजपा ने प्रत्याशी को लेकर स्थिति साफ कर दी है। पिथौरागढ सीट काबीना मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त हुई थी। पार्टी ने दिवंगत मंत्री की पत्नी चंद्रा पंत पर ही उपचुनाव में दांव खेला है। त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल के कद्दावर मंत्री रहे प्रकाश पंत के निधन के बाद सहानुभूति लहर को देखते हुए भाजपा ने उनकी पत्नी चंद्रा पंत को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रदेश भाजपा की ओर से भेजे गए पैनल में बतौर उम्मीदवार चंद्रा पंत को ही तरजीह दी गई थी। इसे देखते हुए पार्टी हाईकमान ने चंद्रा पंत को उम्मीदवार बनाने पर मुहर लगा दी। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 13 नवंबर को होगा ई-मंत्रिमंडल का ट्रायल, तैयारियां तेज

उधर, कांग्रेस अभी तक इस उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है। पिथौरागढ़ सीट से पूर्व विधायक और पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मामूली अंतर से हारे मयूख महर ने उपचुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। महर उपचुनाव लडऩे को लेकर शुरुआती दौर से दिलचस्पी नहीं दिखाते रहे हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश समेत तमाम नेताओं ने उन्हें मनाने की भरसक कोशिश की। बावजूद इसके महर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को चुनाव लडऩे से मना कर दिया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य दावेदारों के नामों पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ उपचुनावः पैनल को अंतिम रूप दे रही भाजपा, कांग्रेस को मयूख पर भरोसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.