Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड में समान नागरिक संहिता को विशेषज्ञ समिति गठित, जानिए समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का प्रोफाइल

उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई समिति की अध्यक्ष होंगी। वहीं सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह दून विश्‍व विद्यालय की कुलपति डा सुरेखा डंगवाल एवं सामाजिक कार्यकर्त्‍ता मनु गौड़ समिति सदस्य होंगे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 02:05 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 02:05 AM (IST)
उत्‍तराखंड में समान नागरिक संहिता को विशेषज्ञ समिति गठित, जानिए समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का प्रोफाइल
उत्‍तराखंड सरकार ने राज्‍य में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। उत्‍तराखंड सरकार ने राज्‍य में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। सरकार ने ड्राफ्टिंग कमेटी की घोषणा की है। कमेटी की अध्‍यक्ष सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई होंगी।

loksabha election banner

चार अन्‍य सदस्‍यों में दिल्‍ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश प्रमोद कोहली, राज्‍य के पूर्व मुख्‍य सचिव शत्रुघ्‍न सिंह के अलावा टैक्स पेयर एसोसिएशन के मनु गौर और शिक्षाविद सुरेखा डंगवाल के नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इनका संक्षिप्‍त परिचय।

1 न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई: संक्षिप्त परिचय

  • उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश
  • जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग की अध्यक्ष
  • 1996 में मुंबई उच्च न्यायालय की न्यायाधीश
  • 30 जुलाई, 1973 में शुरू की वकालत
  • 1973 में गवर्नमेंट ला कालेज, मुंबई से कानून में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण
  • जन्म तिथि: 30 अक्टूबर, 1949

2 न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली: संक्षिप्त परिचय

  • 12 दिसंबर, 2011 को सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
  • 28 फरवरी, 2013 में सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष
  • जम्मू-कश्मीर, झारखंड व पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
  • 23 अप्रैल, 2017 को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से डी.लिट उपाधि‍ 
  • 1972 में जम्मू विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक उपाधि
  • जन्म तिथि: एक मार्च, 1951

3 मनु गौड़:

  • सामाजिक कार्यकर्त्‍ता
  • 2012 से देश में जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याओं के जनजागरण में सक्रिय
  • योजना आयोग के ज्यूरी मेंबर, सर्वश्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन अवार्ड, 2022
  • 1997-2001: उत्तरप्रदेश हिल इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन के अध्यक्ष, राज्यमंत्री दर्जा
  • आल इंडिया बेस्ट ओरेटर अवार्ड 1985
  • जन्म तिथि: 19 अक्टूबर, 1978

4 सेवानिवृत्त आइएएस शत्रुघ्न सिंह

  • 1983 बैच के आइएएस,
  • 17 नवंबर, 2015- मुख्य सचिव उत्तराखंड
  • नवंबर, 2016 में मुख्य सूचना आयुक्त, उत्तराखंड
  • अगस्त, 2021-वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष
  • 1979-आइआइटी खडग़पुर से बीटेक इलेक्ट्रिकल
  • 1997-अमेरिका से मास्टर्स इन इकोनोमिक्स उपाधि
  • जन्म तिथि: 28 दिसंबर, 1956

5 शिक्षाविद सुरेखा डंगवाल

  • वर्तमान में दून विश्वविद्यालय की कुलपति
  • अप्रैल, 2007 से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष
  • 2000 में डीएएडी फैलोशिप
  • 2008-09 में अमेरिका में टारलेटन स्टेट यूनिवर्सिटी में विजिटिंग फैकल्टी
  • भाजपा से जुड़ी रहीं, अविभाजित उत्तर प्रदेश में हिल्ट्रान की अध्यक्ष।
  • प्रवेश एवं शुल्क नियामक समिति सदस्य
  • जन्म तिथि: 11 अप्रैल, 1967

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.